back to top

आईटी शेयरों में बिकवाली से शेयर बाजार में नुकसान, सेंसेक्स, निफ्टी में रही हल्की गिरावट

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। ताजा लिवाली को समर्थन देने वाले कारणों के अभाव के बीच आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 47.77 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,970.04 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 66,101.64 के उच्चतम और 65,894.05 के निचले स्तर पर भी गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक- निफ्टी भी 7.30 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,794.70 पर आ गया।

सेंसेक्स समूह में शामिल कंपनियों में से एचसीएल टेक, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, नेस्ले, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील में गिरावट का रुख रहा। दूसरी तरफ, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्की लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई और हांगकांग का हैंगसेंग निचले स्तर पर बंद हुए। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की बढ़त लेकर बंद हुआ जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोपीय बाजार काफी हद तक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार में बृहस्पतिवार को थैंक्सगिविंग के अवसर पर अवकाश होने से कारोबार बंद रहा था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत चढ़कर 81.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 255.53 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीद की थी। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 5.43 अंक की सुस्ती के साथ 66,017.81 अंक जबकि निफ्टी 9.85 अंक कमजोर होकर 19,802 अंक पर रहा था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...