back to top

बजरंगबली के दर्शन के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार

ज्येष्ठ माह के चौथे व आखिरी बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब, शहर में जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के चौथे व आखिरी बड़े मंगल पर राजधानी लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों की लंबी लंबी कतार नजर आयी। हर कोई पवनसुत के दर्शन के लिए आतुर दिखायी दिया। मंगलवार की भोर में मंदिरों के कपाट खुलते ही दर्शन-पूजन की आस लिए भक्तों की कतारें भोर चार बजे से ही लगनी शुरू हो गईं तो शहर के मुख्य बाजारों, गली-चौराहों पर दिनभर भंडारे का आयोजन चलता रहा। हर तरफ भंडारे का ही माहौल दिखायी दे रहा था।
अलीगंज के नए हनुमान मंदिर में चौथे बड़े मंगल के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए थे। बड़ा मंगल की शुरूआत इसी हनुमान मंदिर से मानी जाती है। साथ ही पुराने हनुमान मंदिर, छांछी कुंआ हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु मंदिर, त्रिलोचन हनुमान मंदिर चारबाग, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर हजरतगंज, पंचमुखी हनुमान मंदिर बीरबल साहनी मार्ग, कल्याण गिरि हनुमान मंदिर, छुआरे वाले हनुमान मंदिर, महानगर हनुमान मंदिर, रकाबगंज हनुमान मंदिर, इंदिरानगर सी ब्लॉक हनुमान मंदिर, हाथी वाले बाबा हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में बड़ा मंगल पर विशेष व्यवस्था रही। बड़ा मंगल पर सड़कों और चौराहों पर दिनभर भंडारे चले। भंडारों का आयोजन करने वाली संस्थाएं और लोग सोमवार सायंकाल से ही इसकी तैयारी करते नजर आए। भंडारों के स्थान पर छाया की व्यवस्था की गई थी फिर भी भीड़ और गर्मी के चलते लोग परेशान नजर आए। भंडारों में प्रसाद स्वरूप विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का वितरण किया गया। पूड़ी-सब्जी के साथ ही लौकी का कोफ्ता, छोला चावल, कढ़ी, बूंदी-बताशे, शरबत, दूध का वितरण किया गया।

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में गूंजे बजरंगबली के जयकारे:
हजरतगंज में बने दक्षिणेश्वर मुखी हनुमान मंदिर में रात से भक्तों के जयकारे गूंजने लगे। बिजली की रंगबिरंगी झालरों से जगमगा रहे मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी। भक्तों ने केसरीनंदन को प्रसाद चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया।

सुबह ही खुल गये थे कपाट:
मंदिर के सुनील पाठक ने बताया भोर से ही मंदिर के कपाट हनुमानजी के दर्शन के लिए खोल दिए गए थे। मंदिर के बाहर हुए भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिरों में आस्था का सैलाब:
रोशनी से जगमगाते मंदिर व फूलों से सजे हनुमान दरबार में भक्ति रस खूब बयार बही। शहर के प्रमुख मंदिरों में अलीगंज, हनुमान सेतु, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, पंचमुखीए छुआरे वाला हनुमान मंदिर, समेत शहर के सभी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। जय हनुमान के जयकारे शहर की फिजाओं में गूंजे। अलीगंज समेत कई प्रमुख मंदिरों में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग से कतारें लगी। मंदिरों में कई श्रद्धालु दंडवती मुद्रा में परिक्रमा करते हुए पहुंचे।

भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना:

राजधानी के पुराने हनुमान मंदिर पर सुबह चार बजे से ही भक्तों की लंबी लंबी कतार लगनी शुरू हो गयी। हर कोई बजरंगबली के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करता दिखायी दिया। किसी के हांथ में फूलों की माला, प्रसाद तो किसी के हांथ में पवनसुत को चढ़ाने के लिए चोला नजर आ रहा था। हर कोई बजरंगबली के दर्शन कर अपनी सुख समृद्धि की कामना कर रहा था। हनुमान मंदिर सेवा समिति के सचिव दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे से ही भक्तों ने मंदिर आना शुरू कर दिया था। सुबह गुरुकुल आचार्यों और छात्रों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों के साथ आराधना की शुरूआत हुई, जिसके बाद महाआरती हुई। इसमें भक्तों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर केसरी नंदन का कई कुंतल फूलों से श्रृंगार किया गया। एक भक्त ने मंदिर के लिए भव्य मखाने की माला का दान किया।

भंडारे में कहीं पूड़ी-सब्जी तो कहीं छांछ व शरबत बंटा


लखनऊ। जेठ के चौथे बड़े मंगल पर राजधानी में बजरंगबली को समर्पित भंडारे हर तरफ दिखायी दिये। प्रसाद के रूप में कहीं पूड़ी-सब्जी तो कहीं छाछ व शरबत बांटा गया। इसके अलावां कई जगह पर आइस्क्रीम, गोलगप्पे, बूंदी, रायता जैसी चीजें भक्तों को प्रसाद के रूप में बांटा गया।

खूब बांटा गया प्रसाद:
बड़े बड़े पंडालों में भक्ति गीत बजते हुए हनुमान जी के पहले बड़े मंगल पर प्रसाद बांटा गया। बड़े मंगल के दिन शहर भर में जगह जगह पर भंडारे का आयोजन हुआ। गलियों से लेकर चौराहों तक भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के ज्यादातर हिस्सों में भंडारे व प्याऊ लगाये गये। कई व्यंजनों को प्रसाद के रूप में बांटा गया जिसमें पूड़ी सब्जी सबसे प्रमुख रही। राजधानी में लाखों लोगों ने प्रसाद का ग्रहण किया। हजरतगंज, गोमती नगर, अलीगंज, पुराना लखनऊ, चारबाग हुसैनगंज व शहर के प्रमुख इलाकों समेत हर जगह पर भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया।

सुन्दर कांड संग विशाल भण्डारा:


ज्येष्ठ माह के उपलक्ष्य में आज गंगोत्री धाम कॉलोनी, इब्राहिमपुर, निलमथा लखनऊ के मुख्य द्वार पर सुन्दर कांड एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बजरंगबली जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और साथ ही सुंदर काण्ड का पाठ किया गया। इसके उपरान्त कॉलोनी के सभी सदस्यों द्वारा भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी सदस्यगणों ने भण्डारे के लिये तन मन और धन से बढ़ चढ़ कर सहयोग किया तथा अन्य सभी सहयोगकतार्ओं का धन्यवाद एवं आभार ब्यक्त किया।

उपमुख्यमंत्री की पत्नी सहित पूर्व एमएलसी भण्डारे में हुए शामिल
लखनऊ। जेष्ठ माह के चौथे अंतिम बड़े मंगल पर कृष्णा नगर इलाके स्थित सम्भर खेडा स्थित शिव मंदिर में 13वां हनुमंत मंगल उत्सव एवं भंडारा का आयोजन किया । इस मंगल उत्सव के दौरान भव्य झांकी के साथ विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमे पूड़ी सब्जी से लेकर छोला चावल मिष्ठान और आइसक्रीम वितरण किया गया पूजा अर्चना कर लोगों में भण्डारे का प्रसाद वितरण किया। उनका यह विशाल भण्डारा देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर प्रभु श्रीराम और बजरंगबली जयकारे के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर…

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा...

वरदा चतुर्थी आज, सुख-शांति के लिए होगी बप्पा की पूजा

जीवन में सुख-शांति का आगमन होता हैलखनऊ। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन...

तीसरा बड़ा मंगल आज, सुख-समृद्धि के लिए होगी पवनसुत की पूजा

लखनऊ। आज जेठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर…

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा...

अवधी, अवध और श्रीराम में घनिष्ठ सम्बंध

श्रीराम चन्द्र कृपालु राम स्तुति के साथ हुआलखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान की ओर से संस्थान सभागार में अवधी लोक साहित्य में राम विषयक...

30 हजार वर्गफीट पंडाल में गूंजेगी श्रीराम कथा

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी करेंगे अमृतवर्षालखनऊ। उत्सव द्वारा आयोजित 01 से 09 जून 2026 तक होने वाली नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा की तैयारियों...

नर सेवा नारायण सेवा के भण्डारे में उमड़ा जन-सैलाब

लखनऊ। परहित सरिस धर्म नहि भाई। परपीड़ा नहि सम अधमाई की युक्ति को चरितार्थ करती हुई ममता की पर्याय बन चुकी नर सेवा नारायण...

वरदा चतुर्थी आज, सुख-शांति के लिए होगी बप्पा की पूजा

जीवन में सुख-शांति का आगमन होता हैलखनऊ। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन...

KKR के लिए करो या मरो का मुकाबला, रंग में भंग डालने की कोशिश करेगा MI

कोलकाता। टूर्नामेंट की खराब शुरुआत के कारण अगर मगर की कठिन डगर में फंसी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम को अगर इंडियन प्रीमियर...