back to top

नर सेवा नारायण सेवा के भण्डारे में उमड़ा जन-सैलाब

लखनऊ। परहित सरिस धर्म नहि भाई। परपीड़ा नहि सम अधमाई की युक्ति को चरितार्थ करती हुई ममता की पर्याय बन चुकी नर सेवा नारायण सेवा के लिए संकल्पित गरीबों असहायों बुजुर्गो महिलाओं छात्रों खिलाडियों एवं दिव्यांगों की सेवा के प्रति समर्पित ममता चैरिटेबल ट्रस्ट समाज में सेवा सहायता शांति सद्भाव समरसता एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार कर सशक्त राष्ट्र की स्थापना हेतु विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को प्रात: 10 बजे से रात्रि 12 बजे तक 17वां विशाल भण्डारा एवं आध्यात्मिक चेतना समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ भजन संध्या, भक्तिमय झाकियां, भव्य आरती के साथ-साथ समाज को अभिप्रेरित एवं विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के लिए अपना योगदान कर रहे लोकप्रिय एवं महान विभूतियों को सम्मानित भी किया गया। प्रत्येक वर्ष की भाति प्रात: नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक सुन्दरकाण्ड पाठ तथा हनुमान जी की आरती के साथ भण्डारे का शुभारम्भ किया गया। भण्डारे का उद्घाटन करते हुए हनुमान मंदिर नैमिषारण्य धाम के पीठाधीश्वर पवन जी महाराज ने कहा कि सेवा सहायता समर्पण त्याग एवं सहयोग के साथ-साथ भण्डारे एवं आध्यात्मिक चेतना समागम का कार्यक्रम ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के बहुमुखी उद्देश्यों एवं सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र की सशक्तता के प्रति संकल्प को स्थापित करती है। उद्घाटन सत्र के अवसर पर चीफ ट्रस्टी, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र एवं लोकप्रिय वरिष्ठ समाजसेवक राजीव मिश्र ने कहा कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट समाज के वंचितो एवं जरूरतमंदो की सेवा के लिए 247 कृत संकल्प है। आज बजरंगबली की कृपा से रात्रि 12 बजे तक भण्डारे के साथ-साथ भक्ति के विभिन्न आयामों का रसपान करने का अवसर प्राप्त होगा। सभी भक्तजनो का बहुत बहुत स्वागत है। भण्डारे में प्रसाद वितरण के अतिरिक्त भक्तजनो के लिए भजनसंध्या, भक्तिमय झांकियां, संगीतमय प्रस्तुतियां, लोकप्रिय एवं महानविभूतियो का सम्मान एवं भक्तिमय नृत्य का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। लोकप्रिय गायको एवं उनकी पूरी टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। आज के इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जेपीएस राठौर, दिनेश प्रताप सिंह स्वतंत्रदेव सिंह, दयाशंकर सिंह, ददन मिश्रा, भाजपा विधायक श्रीकांत कटियार, पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत, विधायक योगेश वर्मा, अभय सिंह वरिष्ठ नेता रमेश तूफानी, उच्च न्यायालय के वरिष्ठ पूर्व न्यायधीश रंगनाथ पाण्डेय, आरएसएस के अखिल भारतीय पदाधिकारी ललित श्रीवास्तव, प्रशांत भाटिया लखनऊ महानगर की महापौर सुषमा खर्कवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक, जनप्रतिनिधि सहित कई अन्य मंत्रीगण संगठन के पदाधिकारीगण माननीय सांसदगण, विधायकगण के अतिरिक्त भारी संख्या में विद्वान अधिवक्तागण शिक्षकगण, कार्यकर्तागण, सहयोगी अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित लाखों की संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद गृहण एवं भक्ति का रसपान किया बंगाल की प्रसिद्ध झालमुडी का स्टॉल भक्तगणों के लिए विशिष्ट आकर्षण का केन्द्र रहा।

संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा संग हुआ भंडारा
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर डा. आरसी उप्रेती और पुष्पा उप्रेती द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और भंडारा आयोजित किया गया। वहीं महिलाओं ने भजनों को प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय कर दिया। विकास नगर स्थित शिवा हॉस्पिटल पर आयोजित भंडारे में भक्तों ने पूड़ी सब्जी, हलवा व बूंदी का प्रसाद चखा। इस मौके पर उमेश सनवाल, राकेश मिश्रा, अखिलेश गिरी, डा. महेश पाण्डेय, प्रमोद सिंह, द्विजेंद्र त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, डा. बिंदिया खेड़ा, डा. महेश पाण्डेय, डा. जीएम खेड़ा सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

अवधी, अवध और श्रीराम में घनिष्ठ सम्बंध

श्रीराम चन्द्र कृपालु राम स्तुति के साथ हुआलखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान की ओर से संस्थान सभागार में अवधी लोक साहित्य में राम विषयक...

30 हजार वर्गफीट पंडाल में गूंजेगी श्रीराम कथा

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी करेंगे अमृतवर्षालखनऊ। उत्सव द्वारा आयोजित 01 से 09 जून 2026 तक होने वाली नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा की तैयारियों...

बेंगलुरु में सजेगा ‘यूपी महोत्सव’ का महामंच, दिखेगी संस्कृति और स्वाद की अनूठी झलक

21 से 24 मई तक आर्ट आॅफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में होगा चार दिवसीय भव्य आयोजनलखनऊ। आर्ट आॅफ लिविंग संस्था के स्थापना के गौरवमयी...

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर…

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा...

अवधी, अवध और श्रीराम में घनिष्ठ सम्बंध

श्रीराम चन्द्र कृपालु राम स्तुति के साथ हुआलखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान की ओर से संस्थान सभागार में अवधी लोक साहित्य में राम विषयक...

30 हजार वर्गफीट पंडाल में गूंजेगी श्रीराम कथा

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी करेंगे अमृतवर्षालखनऊ। उत्सव द्वारा आयोजित 01 से 09 जून 2026 तक होने वाली नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा की तैयारियों...

वरदा चतुर्थी आज, सुख-शांति के लिए होगी बप्पा की पूजा

जीवन में सुख-शांति का आगमन होता हैलखनऊ। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन...

KKR के लिए करो या मरो का मुकाबला, रंग में भंग डालने की कोशिश करेगा MI

कोलकाता। टूर्नामेंट की खराब शुरुआत के कारण अगर मगर की कठिन डगर में फंसी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम को अगर इंडियन प्रीमियर...

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के पुनर्वास संबंधी आदेश वापस लेने की याचिकाएं खारिज कीं

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आवारा कुत्तों को दूसरी जगहों पर भेजने व उनके बंध्याकरण संबंधी अपने पूर्व के निर्देशों को वापस लेने के...