back to top

लोकसभा : कई मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार घेर, बैठक दिनभर के लिए स्थगित

नयी दिल्ली। विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक सोमवार को एक बार के स्थगन के बाद पुन: शुरू होने के करीब आठ मिनट के अंदर दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी। सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर जैसे ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य पिछले सप्ताह की तरह ही आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस सदस्य अदाणी समूह से जुड़े मामले को उठा रहे थे, वहीं सपा सांसद संभल हिंसा का मुद्दा उठाते देखे गए।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की। हंगामे के बीच ही कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कुछ पूरक प्रश्नों के उत्तर भी दिए। बिरला ने इस दौरान नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा, प्रश्नकाल आपका समय है। कृपया प्रश्नकाल चलने दें और अपनी-अपनी सीट पर विराजें। बिरला के बार-बार अपील करने के बाद भी आसन के समीप खड़े कांग्रेस और सपा सांसदों की नारेबाजी जारी रही। हंगामा नहीं थमने पर लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न करीब 11 बजकर पांच मिनट पर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

दोपहर 12 बजे निचले सदन की बैठक फिर शुरू हुई तो पीठासीन सभापति संध्या राय ने आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखवाए। विपक्षी सदस्य पहले की तरह ही आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने तटीय
पोत परिवहन विधेयक, 2024 पेश किया। पीठासीन सभापति ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपने स्थान पर बैठने और कार्यवाही चलने देने की अपील की।

उन्होंने कहा, मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि कृपया सदन को चलने दें। कई सदस्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं। खासकर जो सदस्य पहली बार चुनकर आए हैं, वे भी अपने अपने क्षेत्र की बात रखना चाहते हैं। शोर-शराबा जारी रहने पर उन्होंने करीब 12 बजकर आठ मिनट पर सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित कर दी। संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ था और तभी से विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण लगातार गतिरोध बना हुआ है।

यह भी पढ़े : लोकसभा : कई मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार घेर, बैठक दिनभर के लिए स्थगित

RELATED ARTICLES

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान में 36 नागरिक मारे गए, 160 की हालत गंभीर

काबुल (अफगानिस्तान)। पाकिस्तानी सेना की ओर से रविवार रात किए गए हवाई हमलों में कम से कम 36 नागरिकों की मौत हो गई और...

बैडमिंटन एशिया जूनियर टीम चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हांगकांग से हारा भारत

यत्सुशिरो (जापान)। बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में भारत का अभियान सोमवार को क्वार्टर फाइनल में हांगकांग से। . 2 से मिली हार...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें...

श्री माधव मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई श्री जगन्नाथ स्नान पूर्णिमा

विधि-विधान से हुआ महाभिषेकलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में सोमवार को भगवान श्री जगन्नाथ की स्नान पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और वैदिक...

सरल हुए बिना जल्दी ईश्वर पर विश्वास नहीं होता : मुक्तिनाथानंद

मनुष्य जीवन का परम उद्देश्य ईश्वर की प्राप्तिलखनऊ। सत प्रसंग में रामकृष्ण मठ लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद जी ने कहा कि मनुष्य जीवन...

कैलाश पर्वत से आदिनाथ भगवान का हुआ मोक्ष गमन

काकोरी जैन मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य समापन 21 फीट ऊंची आदिनाथ भगवान की विशाल प्रतिमा का हुआ भव्य महामस्तकाभिषेक, उमड़ा जनसैलाबलखनऊ। काकोरी स्थित...

संगीत, प्रेम और भाईचारा ही दुनिया की सबसे बड़ी ताकत हैं

गुपी गाइन बाघा बाइन बाल नाटक ने दिया संदेशदो दिवसीय उल्लास बाल पर्व में आज का आकर्षण बनेगा गोपाल से जगत पाल तक और एक...

आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाब

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरणगोमती तट पर आस्था का भव्य संगम501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारालखनऊ।...

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर शास्त्री स्कूल में हुआ भजन कीर्तन

शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगरलखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, में आज ज्येष्ठ पूर्णिमा के पुनीत अवसर पर प्रत्येक माह की भांति गायत्री यज्ञ,...