back to top

लखनऊ में हुई श्री राधा-कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

भंडारे का आयोजन, पूरी-सब्जी, मीठी बूंदी का मिला प्रसाद
लखनऊ। लखनऊ के बरवलिया, सिसेंडी गांव में बुधवार, 1 जुलाई को श्री राधा-कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में भगवान श्री राधा-कृष्ण की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चला। आयोजकों ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भोजन की व्यापक व्यवस्था की गई थी। भंडारे में पूरी-सब्जी, मीठी बूंदी, छोले-चावल और मैंगो शरबत वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश देना था। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन, पूजा-अर्चना तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। यह आयोजन आर. एस. सन्स, अभिषेक शुक्ला, शिवम शुक्ला तथा उनके समस्त परिवार एवं मित्रगण द्वारा किया गया। प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे में रामनरेश शुक्ला, अजय अवस्थी, विमल अवस्थी, सुमित शुक्ला, सार्थक शुक्ला, विनय, पंकज बाजपेयी, अर्पित सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

RELATED ARTICLES

कलाकार धर्मेन्द्र कुमार का जसम की ओर से सम्मान

कला, संस्कृति, समाज व शिक्षा में उनके योगदान पर चर्चालखनऊ। जन संस्कृति मंच (जसम) लखनऊ के अध्यक्ष और कला महाविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर...

कनिका मान अपने अभिनय से जीत रहीं लोगों का दिल

काबिलियत ने उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों से खूब तारीफ दिलाईलखनऊ। एक्ट्रेस कनिका मान ने बार-बार साबित किया है कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की...

पवन सिंह का 10 साल पुराने भोजपुरी गीत ने बनाया रिकॉर्ड

यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड भोजपुरी रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया गया थालखनऊ। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह अपने गानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते...

आषाढ़ गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से, मां भवानी की होगी पूजा

लखनऊ। सनातन धर्म में नवरात्रों का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। यह समय शक्ति की उपासना, साधना और आत्मशुद्धि के लिए...

आषाढ़ माह शुरू, भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी की होगी पूजा

चार महीने की योग निद्रा में जाने से चातुर्मास प्रारंभ हो जाता हैलखनऊ। आषाढ़ का महीना हिंदी कैलेंडर के चौथा महीना होता है, जो...

कलाकार धर्मेन्द्र कुमार का जसम की ओर से सम्मान

कला, संस्कृति, समाज व शिक्षा में उनके योगदान पर चर्चालखनऊ। जन संस्कृति मंच (जसम) लखनऊ के अध्यक्ष और कला महाविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर...

इंसानियत को जिंदा रखने वाले हीरोज की रूहानी दास्तान है ‘भारत भाग्य विधाता’

कहानी दर्शकों को अंदर तक हिला देती हैलखनऊ। 26/11 मुंबई टेरर अटैक भारतीय इतिहास में एक दाग है, जिस पर कई बॉलीवुड फिल्में और...