back to top

पवन सिंह का 10 साल पुराने भोजपुरी गीत ने बनाया रिकॉर्ड

यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड भोजपुरी रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया गया था
लखनऊ। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह अपने गानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, उनके हर गाने रिलीज होते ही फैंस के बीच वायरल होने लगते हैं। इतना ही नहीं, भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड और साउथ में भी उनके गानों को खूब पसंद किया जाता है. इसी बीच उनका एक 10 साल पुराना गाना एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इतने सालों बाद भी उसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है और उसे 800 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 10 साल पहले पवन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग ‘छलकत हमरो जवनिया’ यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड भोजपुरी रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया गया था, जो आज भी हर शादी और पार्टी में सुनाई देता है। गाने के बोल और बीट्स इतने शानदार है कि हर कोई इसे सुनते ही नाचने पर मजबूर हो जाता है। गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी ने तो हर सीन में आग लगा दी है। इसमें उनकी केमिस्ट्री इतनी कमाल की है, जिससे नजरें हटाना मुश्किल है। इस गाने को अब तक 800 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। गाने में काजल ब्लू साड़ी और ब्लैक कलर के ब्लाउज में नजर आती हैं, जिनकी अदाएं हर फैंस को दीवाना बना रही हैं, उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन देखने लायक हैं, वहीं पवन सिंह का डैशिंग अवतार और काजल के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री जबरदस्त है. इस जोड़ी ने कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है। बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज में गाया है, जो सुनने में बहुत शानदार लगता है, वहीं इस गाने के लिरिक्स को आजाद सिंह ने लिखा हैं और इसका शानदार म्यूजिक मधुकर आनंद ने तैयार किया है, जिसे सुनते ही दर्शकों के पैर थिरकने लगते हैं। ये गाने पवन सिंह और काजल राघवानी की फिल्म ‘भोजपुरी राजा’ का है, जिसे सुधीर सिंह ने प्रोड्यूस किया है। पवन और काजल के अलावा फिल्म में उमेश सिंह और बृजेश त्रिपाठी जैसे कलाकार भी हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में हुई श्री राधा-कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

भंडारे का आयोजन, पूरी-सब्जी, मीठी बूंदी का मिला प्रसादलखनऊ। लखनऊ के बरवलिया, सिसेंडी गांव में बुधवार, 1 जुलाई को श्री राधा-कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा...

कलाकार धर्मेन्द्र कुमार का जसम की ओर से सम्मान

कला, संस्कृति, समाज व शिक्षा में उनके योगदान पर चर्चालखनऊ। जन संस्कृति मंच (जसम) लखनऊ के अध्यक्ष और कला महाविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर...

कनिका मान अपने अभिनय से जीत रहीं लोगों का दिल

काबिलियत ने उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों से खूब तारीफ दिलाईलखनऊ। एक्ट्रेस कनिका मान ने बार-बार साबित किया है कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की...

आषाढ़ गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से, मां भवानी की होगी पूजा

लखनऊ। सनातन धर्म में नवरात्रों का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। यह समय शक्ति की उपासना, साधना और आत्मशुद्धि के लिए...

लखनऊ में हुई श्री राधा-कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

भंडारे का आयोजन, पूरी-सब्जी, मीठी बूंदी का मिला प्रसादलखनऊ। लखनऊ के बरवलिया, सिसेंडी गांव में बुधवार, 1 जुलाई को श्री राधा-कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा...

आषाढ़ माह शुरू, भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी की होगी पूजा

चार महीने की योग निद्रा में जाने से चातुर्मास प्रारंभ हो जाता हैलखनऊ। आषाढ़ का महीना हिंदी कैलेंडर के चौथा महीना होता है, जो...

कलाकार धर्मेन्द्र कुमार का जसम की ओर से सम्मान

कला, संस्कृति, समाज व शिक्षा में उनके योगदान पर चर्चालखनऊ। जन संस्कृति मंच (जसम) लखनऊ के अध्यक्ष और कला महाविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर...

इंसानियत को जिंदा रखने वाले हीरोज की रूहानी दास्तान है ‘भारत भाग्य विधाता’

कहानी दर्शकों को अंदर तक हिला देती हैलखनऊ। 26/11 मुंबई टेरर अटैक भारतीय इतिहास में एक दाग है, जिस पर कई बॉलीवुड फिल्में और...

कनिका मान अपने अभिनय से जीत रहीं लोगों का दिल

काबिलियत ने उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों से खूब तारीफ दिलाईलखनऊ। एक्ट्रेस कनिका मान ने बार-बार साबित किया है कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की...