back to top

Lok Sabha Elections 2019: उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में 57.33 फीसदी मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए पांचवें चरण में सोमवार को 57 . 33 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने मतदान संपन्न होने के बाद यहां संवाददाताओं को बताया कि शाम छह बजे तक 57.33 फीसदी मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि 2014 के चुनाव में उक्त सीटों पर 56 . 92 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पांचवें चरण के चुनाव में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह

पांचवें चरण के चुनाव में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (अमेठी), संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (अमेठी), पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद (धौरहरा) और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री (फैजाबाद) जैसे दिग्गज प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी निर्वाचन क्षेत्र में बूथ कैप्चरिंग करा रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो भी टैग किया, जिसमें एक बुजुर्ग महिला आरोप लगा रही है कि उसकी उंगली जबरन पंजे (कांग्रेस) के निशान पर दबा दी गई हालांकि वह कमल (भाजपा) पर वोट डालना चाहती थी।

वेंकटेश्वर लू ने कहा कि

जब इस बाबत पूछा गया तो वेंकटेश्वर लू ने कहा कि प्रकरण की भलीभांति जांच की गई और आरोप निराधार पाया गया। उन्होंने बताया कि अमेठी में 53 प्रतिशत मतदान हुआ। रायबरेली में 53 . 68 प्रतिशत जबकि लखनऊ में लगभग 53 प्रतिशत मतदान हुआ। राजधानी लखनऊ में सुबह पहले मतदान करने वालों में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बसपा प्रमुख मायावती, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह और अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी शामिल रहे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उक्त 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी बची अमेठी और रायबरेली सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं। पांचवें चरण में धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज (सुरक्षित), लखनऊ, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (सुरक्षित), बाराबंकी (सुरक्षित), फैजाबाद, बहराइच (सुरक्षित), कैसरगंज और गोण्डा सीटों पर मतदान हुआ।

RELATED ARTICLES

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति की हत्या में महिला को उम्रकैद की सजा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की अदालत ने एक महिला को घरेलू झगड़े के बाद पति की हत्या के मामले में दोषी करार देते...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...