back to top

मजबूती से लागू की जायेगी यूपी में लॉकडाउन की कार्यवाही : योगी

-सीएम ने पीएम द्वारा लॉकडाउन की कार्यवाही को 3 मई तक बढ़ाए जाने का किया स्वागत

-शीघ्र शुरू की जाए सभी अस्पतालों व आयुष्मान भारत योजना के सूचीबद्ध अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं

-बाधित न हो किसानों द्वारा उत्पादित सब्जी, फल आदि की बाजार तक पहुंच

-15 अप्रैल से किसानों की उपज के प्रॉक्योरमेंट एवं नि:शुल्क राशन वितरण की कार्यवाही

-जिला प्रशासन कराए मुसहर, थारू, वनटांगिया आदि समुदायों के परिवारों को खाद्यान्न

-निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर स्थापित किया जाए भूसा बैंक

-मुख्यमंत्री द्वारा लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लॉकडाउन की कार्यवाही को 3 मई तक बढ़ाए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि भारत की 130 करोड़ जनता के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए उठाया गया यह अत्यन्त महत्वपूर्ण कदम है। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की कार्यवाही को पूरी मजबूती के साथ लागू किया जाएगा। प्रदेश सरकार एवं प्रशासन, हजारों स्वयंसेवी संगठन तथा संस्थाएं 23 करोड़ जनता की सेवा में दिन-रात लगकर कोरोना वायरस को परास्त करेंगे।

मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर आहूत एक बैठक में कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए लागू लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आकस्मिकता की स्थिति में प्रदेशवासियों को समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा की आपातकालीन सेवाओं को प्रारम्भ किया जाना आवश्यक है। इसके दृष्टिगत सभी राजकीय अस्पतालों एवं आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं यथाशीघ्र शुरू की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं से कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार न हो, इसके लिए पूरी सुरक्षा और सतर्कता बरती जाए। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए भी अस्पतालों को पीपीई किट, एन-95 मास्क आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, क्योंकि यह देखा गया है कि आकस्मिकता की स्थिति में अस्पतालों में आने वाले किडनी, लिवर, हार्ट आदि की गम्भीर बीमारियों के कतिपय रोगियों में बाद में कोरोना के संक्रमण का पता चलता है, इससे पूरी मेडिकल टीम के संक्रमित होने की आशंका बन जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व उपचार के सम्बन्ध में स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभागों द्वारा मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से जिला स्तर पर व्यापक रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं। इसके अन्तर्गत प्रतिदिन अलग-अलग लोगों यथा चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ तथा एनसीसी, एनएसएस आदि से जुड़े स्वयं सेवकों आदि की ट्रेनिंग निरन्तर करायी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसान द्वारा उत्पादित सब्जी, फल आदि की बाजार तक पहुंच बाधित न हों। साथ ही, आम उपभोक्ता तक यह वस्तुएं सहजता से पहुंचे, इसके लिए सप्लाई चेन को सुदृढ़ किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी खाद्यान्न अथवा भोजन की कमी न होने पाए। स्थानीय प्रशासन कम्युनिटी किचन के कार्यों में लगे व्यक्तियों के सम्बन्ध में पूरी जानकारी रखे। हॉटस्पाट क्षेत्रों में सप्लाई चेन, मेडिकल स्क्रीनिंग व सेनिटाइजेशन को प्रभावी बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिए जाने के दृष्टिगत, विभिन्न राज्यों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को सतर्क कर दिया जाए। यह सभी नोडल अधिकारी प्राप्त होने वाली हर फोन कॉल को रिसीव करें एवं अवगत करायी जाने वाली समस्याओं का समाधान कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल 15 अप्रैल से लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इसी तिथि से प्रदेश में किसानों की उपज के प्रॉक्योरमेंट एवं नि:शुल्क राशन वितरण की कार्यवाही भी प्रारम्भ हो रही है। इसके दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरते जाने की आवश्यकता है। प्रॉक्योरमेंट एवं राशन वितरण की कार्यवाहियों के दौरान सोशल डिस्टैन्सिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही, इस दौरान सेनिटाइजर अथवा हाथ धोने के लिए साबुन व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन मुसहर, थारू, वनटांगिया आदि समुदायों के परिवारों को आवश्यक रूप से खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करे, क्योंकि उनके पास जीवनयापन के साधन सीमित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मौसम में भूसा बड़ी मात्रा में उपलब्ध रहता है, इसलिए इसे आसानी से एकत्र किया जा सकता है। निराश्रित गोवंश के लिए गोवंश आश्रय स्थलों पर मनरेगा मजदूरोें के माध्यम से भूसा बैंक स्थापित कर लिया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री ने एक स्थान पर मजदूरों के प्रदर्शन तथा एक अन्य जगह किराए के भुगतान में देरी पर मकान मालिक द्वारा किराएदार को घर से निकालने की घटनाओं का संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, पुलिस महानिदेशक हितेश सी. अवस्थी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल एव संजय प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...