back to top

मुंबई में एक फरवरी से सभी के लिए लोकल ट्रेन सेवा बहाल की जाएगी

मुंबई। मुंबई में आम लोगों के लिए उपनगरीय रेल सेवाओं को एक फरवरी से बहाल का दिया जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को यह घोषणा की। गोयल ने ट्विटर पर कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा कुछ घंटे पहले सभी यात्रियों के लिए सेवा बहाली का प्रस्ताव मिलने के बाद यह घोषणा की गई है। उन्होंने कहा, मेरे प्रिय मुंबईवासियों, आप सभी की सुविधा के वास्ते मुंबई लोकल ट्रेन सेवा एक फरवरी से बहाल की जाएगी।

रेल मंत्री ने बताया कि लोकल ट्रेन आम लोगों के लिए दिन की सेवा शुरुआत से लेकर सुबह सात बजे तक और फिर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक और रात नौ बजे से सेवा समाप्ति तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक, सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम चार बजे से रात नौ बजे तक केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को ही लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति रहेगी।

रेल मंत्री ने कहा, मैं आप सभी से अपील करता हूं कि यात्रा के दौरान कोरोना वायरस रोकथाम संबंधी सभी नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही हमारे और अन्य लोगों के लिए परेशानी बन सकती है। इससे पहले दिन में महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में आम लोगों के लिए उपनगरीय रेल सेवाओं को एक फरवरी से बहाल करने की शुक्रवार को मंजूरी दी थी।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार ने वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे के मुख्य महाप्रबंधकों से कहा है कि वे लोकल ट्रेन के यात्रियों को निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा करने दें। आम जनता के लिए पिछले वर्ष मार्च से लोकल ट्रेन बंद हैं। आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के लिए इन्हें जून में बहाल किया गया था।

लॉकडाउन से पहले सामान्य दिनों में सेंट्रल रेलवे रोजाना 1,774 सेवाओं का संचालन करती थी जबकि वेस्ट्रन रेलवे 1,367 सेवाओं का संचालन करती थी। वर्तमान में रेलवे 2,985 सेवाओं का संचालन कर रही है जोकि कुल सेवा का करीब 95 फीसदी है। इस बीच, सरकार ने लोकल ट्रेन सेवा संबंधी एक परिपत्र में कहा कि वह सभी प्रतिष्ठानों से अपनी कार्य सारणी में थोड़ा बदलाव रखने की अपील करेगा ताकि कर्मचारी निर्धारित समयसारणी के अनुसार उपनगरीय रेल सेवाओं का लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने हाल ही में रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की थी और इस दौरान लोकल ट्रेनों में भीड़ एकत्र नहीं होना सुनिश्चित करने को कहा था। सरकार ने मुंबई और मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) की दुकानों को रात 11 बजे तक और रेस्त्रां को देर रात एक बजे तक संचालित करने की अनुमति प्रदान की है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...