back to top

लोजपा झारखंड चुनाव लड़ेगी, चिराग पासवान ने किया एलान

रांची। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी और गठबंधन में या अकेले चुनाव लड़ने सहित सभी विकल्पों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

पासवान ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब एक दिन पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को घोषणा की थी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के साथ मिलकर लड़ेगी। लोजपा (रामविलास) केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार का हिस्सा है।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पासवान ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, लोजपा की प्रदेश इकाई गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने सहित सभी विकल्पों पर विचार-विमर्श कर रही है…। पासवान रविवार को धनबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में लोजपा (रामविलास) का मजबूत जनाधार है। पासवान ने कहा, जब मेरा जन्म हुआ, तब झारखंड एकीकृत बिहार का हिस्सा था। यह मेरे पिता की कर्मभूमि रहा है। पार्टी ने राज्य में मजबूत जनाधार बनाया है। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

असम के मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा था, भाजपा, आजसू और जदयू के साथ मिलकर झारखंड चुनाव लड़ेगी। सहयोगियों के साथ 99 प्रतिशत सीट पर सहमति बन गई है। बाकी की एक या दो सीट के लिए बातचीत जारी है और इन पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा पितृ पक्ष के बाद की जाएगी जो दो अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस साल के अंत में प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...