back to top

नये निर्देशकों संग काम करना पसंद: अक्षय कुमार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने इस राज का खुलासा किया है कि वह क्यों सिर्फ नए निर्देशकों के साथ काम करते हैं। अपनी आने वाली फिल्म ‘गुड न्यूज’ के ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से बातचीत में बॉलीवुड सुपरस्टार ने इस सच का दावा किया कि मैं नए निर्देशकों के साथ काम करता हूं, क्योंकि बड़े निर्देशक मुझे अपनी फिल्मों में नहीं लेते हैं।

अक्षय का यह बयान उस संदर्भ में आया है, जब उनकी इस आगामी फिल्म के निमार्ताओं में से एक करण जौहर ने कहा है कि अक्षय एक ऐसे स्टार हैं जो कई सारे नवागंतुक निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं। अक्षय ने आगे कहा, जब बड़े लोग आपको अपनी फिल्म में नहीं लेते हैं तो आपको अपने सफर की शुरूआत खुद करनी पड़ती है। अगर आपको किसी बड़े पब्लिकेशन में काम नहीं मिलता है, तो आप किसी छोटे में काम करेंगे और वहां से आप छलांग लगाते हैं। आप महज यह सोचकर घर नहीं बैठ सकते कि मुझमें पर्याप्त योग्यता होने के बावजूद लोग मुझे अपनी फिल्मों में क्यों नहीं लेते हैं।

अक्षय ने यह भी कहा कि बड़े फिल्मकार भले ही उनकी फिल्मों को प्रोड्यूस कर लेते हैं, लेकिन इनका निर्देशन नहीं करते हैं। अक्षय ने कहा, मुझे निर्देशित करने के लिए अभी भी मेरे पास बड़े निर्देशक नहीं हैं। वे मेरी फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं, लेकिन निर्देशन नहीं कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...