back to top

कुपवाड़ा में लश्करे तैयबा के मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के शैडो संगठन के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करके छह संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोली बारूद भी बरामद किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

अधिकारियों ने बताया कि नवगठित द रेसिस्टेंस फ्रंट के छह सदस्यों को बारामुला जिले के सोपोर से कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास केरन तक चलाए गए एक अभियान में गिरफ्तार किया गया। संगठन को लश्करे तैयबा का शैडो संगठन माना जाता है। उन्होंने कहा कि केरन से सोपोर अस्पताल तक हथियार और गोला-बारूद के परिवहन के बारे में पुलिस द्वारा प्राप्त एक सूचना पर सुरक्षाबलों ने कार्वाई शुरू की और चार टीमों का गठन किया।

अधिकारियों ने कहा, “सभी टीमें मौके पर पहुंचीं और चार लोगों को पकड़ा जिनकी पहचान अहतेशाम फारूक मलिक, शफाकत अली टागू, मुसैब हसन भट और निसार अहमद गनई के तौर पर हुई जो सोपोर के निवासी हैं।”

पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे पाकिस्तान के एक व्यक्ति के तहत काम कर रहे थे, जो टेलीग्राम मैसेंजर पर एंड्रयू जोन्स नाम से जाता है। उन्होंने कहा, “ये चारों एंड्रयू जोन्स द्वारा नियुक्त मुख्य हैंडलर थे, जिनका काम स्थानीय युवाओं को कश्मीर, विशेष तौर पर उत्तरी कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के लिए स्थानीय युवाओं की भर्ती करना था।”

उनसे पूछताछ में केरन से दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान कबीर लोन और शराफत अहमद खान के रूप में हुई है। खान ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसे और केरन के दो अन्य लोगों को नियंत्रण रेखा के पार से हथियारों और गोला-बारूद की खेप प्राप्त हुई थी जिसे उन्होंने कोबरा पोस्ट केरन कुपवाड़ा के पास छुपा दिया था। पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने मौके पर छापा मारा और हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

अधिकारियों ने बताया कि छह आतंकवादियों के पास से आठ एके राइफलें, 25 एके मैगजीन, 10 पिस्तौल, 1,000 से ज्यादा एके और पिस्तौल की गोलियां, 89 हथगोले और 21 डेटोनेटर फ्यूज बरामद किए गए। इस बीच, पुलिस ने चार अन्य संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है जिनके नाम इन छह ने लिए हैं। छह गिरफ्तार संदिग्धों ने बताया कि ये चार भी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...