back to top

घोसी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को वाम दलों ने भी दिया अपना समर्थन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माले (भाकपा माले) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) में शामिल समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह को समर्थन देने का फैसला किया है। दोनों दलों ने रविवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा, 2024 के आम चुनाव से पहले हो रहे इस विधानसभा उपचुनाव में इंडिया और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आमने-सामने होंगे और इसमें राजग को शिकस्त देना जरूरी है। संविधान, लोकतंत्र और देश को बचाने तथा प्रदेश को बुल्डोजर राज से निजात दिलाने के लिए भाजपा को हराना आवश्यक है।

माकपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में पार्टी ने सपा उम्मीदवार के समर्थन का फैसला लिया है। माकपा के सचिव हीरालाल यादव द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराना, प्रदेश की जनता, लोकतंत्र और संविधान के हित में है।

इससे पहले, शनिवार को कांग्रेस ने सपा उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी। घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती आठ सितंबर को की जाएगी। घोसी सीट 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट से विजयी रहे दारा सिंह चौहान के पिछले महीने भाजपा में शामिल होने और सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुई है। भाजपा ने उपचुनाव में दारा चौहान को ही अपना उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़े— मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, सपा ने मैदान में उतारे दो और उम्मीदवार  

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...