back to top

सीएम योगी के पिता के निधन पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने व्यक्त किया दुख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी समेत तमाम पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन पर गहरी संवेदनाएं ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजन को कष्ट सहने का साहस दे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर दिए अपने शोक संदेश में कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता के देहावसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि।

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने शोक संदेश में कहा, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद विष्ट की इलाज के दौरान आज दिल्ली के एम्स में हुई मौत की खबर अति दुखद। कुदरत उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री बिष्ट एक महान प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं पहाड़ों में वनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध योद्धा की तरह याद किए जाएंगे। उनके न रहने पर सामाजिक जीवन में शून्यता आई है। दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर-शांति तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने भी मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...