back to top

कल रिलीज होगा लक्ष्मी बम का ट्रेलर

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज की जा रही है, मगर सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर। फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार 9 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।

लक्ष्मी बम अगले महीने 9 तारीख को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। अक्षय ने ट्रेलर की जानकारी देते हुए लिखा- हंसोगे, डरोगे और अपने घर वालों के साथ मिलकर कल सबसे बड़ा धमाका देखोगे। लक्ष्मी बम का ट्रेलर कल आ रहा है। लक्ष्मी बम अक्षय की 2020 में पहली रिलीज फिल्म है।

इस साल कोरोना वायरस के चलते सिनेमाघर बंद होने की वजह से कोई फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। वैसे भारत में ना सही, मगर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई के दर्शक फिल्म को बड़े पर्दे पर भी देख सकेंगे, क्योंकि फिल्म वहां 9 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘लक्ष्मी बम’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है। यह तमिल ब्लॉकबस्टर ‘मुनि 2- कंचना’ का आधिकारिक रीमेक है।

फिल्म पहले ईद पर रिलीज होने वाली थी, मगर कोविड-19 के प्रकोप के बाद सिनेमाघर बंद होने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। ‘लक्ष्मी बम’ में अक्षय पहली बार एक ट्रांसजेंडर के रोल में दिखायी देंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल में हैं। अक्षय ने इसकी रिलीज डेट का एलान 16 सितम्बर को किया था।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था- ‘इस दिवाली आपके घरों में लक्ष्मी के साथ एक धमाकेदार बम भी आएगा। आ रही है लक्ष्मी बम।’ अभी तक की जानकारी के अनुसार अक्षय की इस साल रिलीज होने वाली फिल्में अब 2021 में आएंगी। इनमें सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, बच्चन पांडेय और बेलबॉटम शामिल हैं। वैसे, केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से सिनेमाघर खोलने की इजाजत दे दी है, मगर अभी तक किसी फिल्ममेकर ने सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज को लेकर कोई एलान नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

मेरे भीतर एक्टिंग का सपना मां ने जगाया : मुस्कान वर्मा

धीरे-धीरे आॅडिशन देना शुरू कियालखनऊ। एक्ट्रेस मुस्कान वर्मा ने छोटे शहर रुड़की से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाई। म्यूजिक सीखने वाली मुस्कान के...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...