back to top

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारम्भ, CM योगी ने अकबरनगर में लगाया पौधा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में कुकरैल नदी तट के सौमित्र वन में वृक्षारोपण कर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल, वन मंत्री डा.अरूण कुमार सक्सेना व राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह अभियान हर भारतवासी के लिए एक मंत्र बनना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के हर परिवार को यह गौरव प्राप्त हो रहा है। एक दिन के अंदर 36.50 करोड़ पौधे लगाये जायेंगे। पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ। पेड़ बचेगा तो पर्यावरण बचेगा। पर्यावरण बचेगा तो हम ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से बचेंगे। इस बार मई और जून का महीना लोगों तक कई वर्षों तक याद रहेगा। ग्लोबल वार्मिंग के कारण इस बार 48 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। इन सबसे बचाव के लिए ही वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गतवर्षों में जो पौधे लगाये गये थे उनमें से 75 से 80 फीसदी पेड़ अभी जीवित हैं। आज वैश्विक संस्थाएं मान्यताएं दे रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1984 के बाद कुकरैल नदी को भूमाफियाओं ने पाटना शुरू कर दिया और यह नदी नाला बन गयी। इस नाले ने गोमती नदी को भी प्रदूषित किया। आज यहां पर 15 एकड़ में सौमित्र वन की स्थापना की गयी। कुकरैल के किनारे अतिक्रमण को हटाकर। जिन लोगों ने यहां पर रजिस्ट्री की थी उनके खिलाफ कार्यवाही भी की गयी। 2100 लोगों को एलडीए ने आवास उपलब्ध भी कराया।इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य बृजलाल, विधायक डा.नीरज बोरा, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह,एमएलसी रामचन्द्र प्रधान, एमएलसी मुकेश शर्मा, एमएलसी संतोष सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

मास्टर चेन्स एन ज्वेल्स ने 400 करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी के पास दाखिल किए दस्तावेज

नयी दिल्ली।स्वर्ण आभूषण विनिर्माता और थोक वितरक कंपनी मास्टर चेन्स एन ज्वेल्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...