back to top

लश्कर का संदिग्ध आतंकवादी जम्मू में गिरफ्तार

जम्मू। सुरक्षा बलों ने शीतकालीन राजधानी जम्मू में पाकिस्तान स्थित आंतकवादियों की हमले की योजना को नाकाम करते हुए लश्कर ए तैयबा के एक संदिग्ध आतंकवादी को यहां गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो हथगोले बरामद किए गए हैं।

एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह गिरफ्तारी पुंछ में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों के एक माड्यूल के भंडाफोड़ के एक दिन बाद हुई है। सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले से आतंकियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह हथगोले बरामद किए थे। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने पिछले हफ्ते दो अन्य आंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार एवं कारतूस बरामद किए थे।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि रविवार को शाम साढे सात बजे के करीब जम्मू के बाग ए बाहू इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग बाइपास पर मोहम्मद अशरफ नामक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा गया। वह रियासी जिले के लार महोरे इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही उसने भागना शुरू कर दिया लेकिन पीछा कर उसे दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि अशरफ के बैग से दो हथगोले बरामद किए गए। वह अभी शहर के सुजवान इलाके के पीरबाग कॉलोनी में रहता है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का संपर्क प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा से है। सीमा पार के उसके आकाओं ने उसे शहर में ग्रेनेड धमाका करने का काम सौंपा था। उन्होंने बताया कि उसके आका और वह किन आतंकियों के संपर्क में हैं उनका पता लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है। सिंह ने बताया कि जम्मू पुलिस की समय पर कार्रवाई से जम्मू शहर में संभावित आतंकी हमले को टाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि विस्फोटक सामग्री अधिनियम एवं गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियिम की संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि पुंछ जिले में रविवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह हथगोले बरामद किए थे। इससे पहले 25 दिसंबर को दक्षिण कश्मीर के रहने वाले और आतंकवादी संगठन द रेसिस्टेंस फोर्स से संबद्घ दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से एके असाल्ट राइफल, एक पिस्तौल एवं कूछ कारतूस बरामद किए गए थे।

RELATED ARTICLES

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...