back to top

उप्र की बेहतरी के लिए चलाए जा रहे वृहद कार्यक्रम : सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि शासन स्तर पर उत्तर प्रदेश की बेहतरी के लिए वृहद कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और स्कूल चलो अभियान के तहत राज्य में पिछले तीन साल में 50 लाख नए बच्चों को स्कूल भेजने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के 70 वर्षों में प्रदेश के अंदर कुल 12 मेडिकल कॉलेज बने थे जबकि पिछले तीन वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का काम किया है और यह परिवर्तन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल चलो अभियान उत्तर प्रदेश का एक वृहद अभियान है।

पिछले तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश में 50 लाख नए बच्चों को स्कूल भेजने का कार्य किया गया है। आज बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में एक करोड़ 80 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चों का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की तर्ज पर आगे बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि एकल अभियान इस बात को साबित करता है कि सेवा किसी सौदे का माध्यम नहीं है, बल्कि यह संस्कारों के माध्यम से सनातन परंपरा से प्राप्त अंत:करण के अनुभावों को विश्व के सामने लाने के कार्यक्रम की श्रृंखला का हिस्सा है।

योगी ने कहा कि अशोक सिंघल ने जिस एकल अभियान का बीजारोपण किया था, आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं के अनुरूप एक लाख की संख्या पार कर शिक्षा प्रसार में नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में दी गई सुविधाओं की गति अगर 1947 से होती तो आज के समय ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होता जो शासन की सुविधाओं से वंचित होता। वह लखनऊ में एकल अभियान द्वारा आयोजित परिवर्तन कुंभ के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रचारक जब लाखों की संख्या में देश के कोने-कोने में जाकर मातृभूमि के प्रति अपना सबकुछ समर्पित कर सेवा के किसी प्रकल्प को चुनते हैं तो उस समय उनके मन में स्वयं और अपने परिवार से ऊपर उठकर मातृभूमि की सेवा के लिए कुछ करने की भावना होती है। यही भावना ऐसे अभियानों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।

RELATED ARTICLES

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी...

सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी,कोर्ट ने कि हम इसमें दखल नहीं दे सकते

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा उम्मीदवारी खारिज होने के मामले में...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

बंगाल की जीवंत लोकचित्र परंपरा का लखनऊ में प्रदर्शन

कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र पर प्रदर्शनीलखनऊ। भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के...

मंच पर कलाकारों ने बिखेरे लोक कला के रंग

भारतीय लोक कला, सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशालालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसायटी, लखनऊ द्वारा मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्मांचल नगर लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय...

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...