back to top

लद्दाख : राजनाथ की सैन्य प्रमुखों से मंत्रणा

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख की स्थिति को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सीडीएस बिपिन रावत, सेना प्रमुख एमएन नरवणे, नेवी प्रमुख करमजीत सिंह और वायुसेना प्रमुख राकेश भदौरिया के साथ बैठक की। इस दौरान एलएसी और सैन्य स्तर पर चल रही बैठक के बारे में चर्चा हुई।

उन्होंने कमांडर स्तरीय बैठक के बाद के हालात की जानकारी ली इससे पहले आठ जून को रक्षा मंत्री ने बैठक की थी। सरकारी सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस बिपिन रावत और सेना प्रमुखों ने दोनों पक्षों के कमांडरों की हाल की बैठकों के बाद नई जमीनी स्थिति पर चर्चा की।

भारतीय सेनाओं ने विवादित क्षेत्रों से अपने-अपने सैनिकों को वापस हटा लिया है, लेकिन दोनों की अभी भी इस क्षेत्र में काफी उपस्थिति है। गौरतलब है कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अतिक्रमण को लेकर बने गतिरोध का समाधान निकालने के लिए भारत और चीन के बीच बातचीत का दौर लंबा चलेगा।

वार्ताओं के इस दौर को सीमा पर बटालियन और ब्रिगेड स्तर के साथ स्थानीय कमांडर स्तर पर ही अंजाम दिया जाएगा। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के स्तर पर पिछले गुरुवार को भी वातार्ओं का दौर चला, मगर विवाद का हल निकाले जाने की किसी रूपरेखा पर सहमति नहीं बन पायी है।

हालांकि, भारत ने चीन को एक बार फिर दो टूक साफ कर दिया है कि दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों की प्रगति के लिए सीमा अतिक्रमण गतिरोध का हल निकालना अनिवार्य है। सीमा पर अतिक्रमण को लेकर उपजे तनाव के बीच सकारात्मक पहलू यह है कि गुरुवार को भारत और चीन दोनों ने कूटनीतिक स्तर पर गतिरोध के समाधान निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सही दिशा की ओर बढ़ने के कुछ संकेत दिए हैं।

लद्दाख में अतिक्रमण को लेकर भारत-चीन के बीच चल रही वातार्ओं के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा था कि 6 जून को दोनों देशों के कोर कमांडरों की चुशूल-मोल्डो क्षेत्र में बैठक हुई थी। इस बैठक में भारत व चीन के शिखर नेतृत्व के मार्गदर्शन के अनुरूप हालात का जल्दी समाधान निकालने पर सहमति बनी।

कोर कमांडरों के स्तर पर हुई यह बैठक भारत-चीन सीमा के हालात का हल निकालने के लिए सैन्य व कूटनीतिक स्तर पर चल रहे प्रयासों का हिस्सा थी। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि भारत और चीन दोनों परस्पर सैन्य व कूटनीतिक वातार्ओं के जरिये हालात को जल्द सुलझाने के लिए संकल्पित हैं, ताकि सीमा क्षेत्र में शांति और स्थायित्व सुनिश्चित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...