back to top

देश में कोविड-19 का आंकड़ा 39,980 पहुंचा और 1,301 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की संख्या रविवार को 1,301 हो गई और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 39,980 तक पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 28,046 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 10,632 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। शनिवार शाम से अब तक हुई कुल 78 मौतों में से सबसे अधिक 36 मौत महाराष्ट्र में, 26 गुजरात में, मध्य प्रदेश में छह, राजस्थान में तीन, दिल्ली में तीन, तेलंगाना में दो और तमिलनाडु और बिहार में एक-एक मौत हुई है। देश में घातक विषाणु के चलते हुई कुल 1,301 मौतों में से सर्वाधिक 521 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है।

इसके बाद 262 लोगों की गुजरात में, 151 की मध्य प्रदेश में, राजस्थान में 65, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 43 और पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में मृतक संख्या 29, तेलंगाना में 28 जबकि कर्नाटक में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। पंजाब में इस घातक बीमारी से 20 लोगों की जान गई है जबकि जम्मू-कश्मीर में आठ, केरल, बिहार और हरियाणा में चार-चार लोगों ने अपनी जान गंवाई है। झारखंड में कोविड-19 से तीन लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण के सबसे अधिक 12,296 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 5,054, दिल्ली में 4,122, मध्य प्रदेश में 2,846, राजस्थान में 2,770, तमिलनाडु में 2,757 और उत्तर प्रदेश में 2,487 मामले हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले 1,525 और तेलंगाना में 1,063 हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल में मामले बढ़कर 922, पंजाब में 772, जम्मू-कश्मीर में 666, कर्नाटक में 601, केरल में 499 और बिहार में 481 हो गए हैं। हरियाणा में कोरोना वायरस के 360 जबकि ओडिशा में 157 मामले हैं। झारखंड में कुल 115 लोग और चंडीगढ़ में 88 लोग वायरस की चपेट में हैं। उत्तराखंड में 59 मामले, असम और छत्तीसगढ़ में 43-43 मामले हैं जबकि हिमाचल प्रदेश में अब तक 40 मामले सामने आए हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 33 लोग कोरोना संक्रमित हैं जबकि लद्दाख में संक्रमण के 22 मामले सामने आए हैं। मेघालय में 12 मामले, पुडुचेरी में आठ जबकि गोवा में कोविड-19 के सात मामले सामने आए हैं। त्रिपुरा में चार मामले जबकि मणिपुर में दो मामले हैं। मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है। मंत्रालय ने कहा, 124 मामले राज्यों को संक्रमितों की पहचान के लिए निर्दिष्ट किए गए हैं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट कर कहा कि उसके आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...