back to top

सरकारी छुट्टियों सहित पूरे अप्रैल चलेगा कोविड-19 का टीकाकरण कार्यक्रम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र ने पूरे अप्रैल भर सरकारी छुट्टियों के दौरान भी सभी सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों को संचालित करने का निर्णय किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को गुरुवार को पत्र लिखकर उनसे इसके लिए आवश्यक प्रबंध करने के लिए कहा है।

मंत्रालय ने कहा, कोविड-19 के टीकाकरण की गति और कवरेज को बढ़ाने के लिए 31 माार्च को सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद यह कदम उठाया गया है। इसने कहा, यह निर्णय कोविड-19 टीकाकरण के लिए राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ भारत सरकार के अग्र सक्रिय एवं क्रमिक रुख के अनुरूप है। इसने कहा कि टीकाकरण की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा और निगरानी उच्चतम स्तर पर जारी है।

सरकार ने नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन (एनईजीवीएसी) की अनुशंसा पर एक अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। देश में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 16 जनवरी से देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी और दो फरवरी से अग्रिम मोर्चा के कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।

कोविड-19 टीकाककरण अभियान का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से 59 वर्ष के लोगों के लिए शुरू किया गया। मंत्रालय ने बताया कि सुबह सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में अभी तक 10,86,241 सत्र के माध्यम से 6.5 करोड़ से अधिक (6,51,17,896) टीके की खुराक दी जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...