back to top

कोविड-19 से हुई उथल-पुथल नए वित्तीय साइबर अपराधों को जन्म दे सकती है : एफआईयू

नई दिल्ली। भारत की आर्थिक खुफिया इकाई (एफआईयू) के प्रमुख ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण हुई उथल-पुथल नए तरह के इलेक्ट्रोनिक तथा साइबर अपराधों को जन्म दे सकती है। संघीय संगठन एफआईयू ने पिछले साल उच्च जोखिम या महत्वपूर्ण संदिग्ध लेन-देन से निपटने के लिए विशेष इकाई का गठन किया था।

एफआईयू-भारत के निदेशक पंकज कुमार मिश्रा ने हाल ही में जारी एजेंसी की (2019-20) की वार्षिक रिपोर्ट में लिखा है, वित्त वर्ष 2019-20 कोविड-19 के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण साल रहा। उन्होंने कहा, कोविड-19 महामारी से उत्पन्न उथल-पुथल इलेक्ट्रोनिक धोखाधड़ी तथा साइबर अपराधों को जन्म दे सकती है। एफयूआई विशेष रूप से धन शोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण से संबंधित संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के बारे सूचना एकत्रीकरण, विश्लेषण और प्रसार के लिए देश के वित्तीय क्षेत्र और कानून कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच कड़ी के रूप में काम करती है।

एफआईयू प्रमुख ने कहा कि बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों की तरह जानकारी एकत्रित करने वाली संस्थाओं को भी महामारी के दौरान उभर रहे नए तरीकों और रुझानों की पहचान करने के लिए अपने सिस्टम को और मजबूत करना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि एफआईयू को 2018-19 में संदिग्ध लेन-देन की 3.23 लाख से अधिक खबरें मिली थीं। 2019-20 के दौरान ऐसी करीब 5.47 लाख खबरें मिलीं।

RELATED ARTICLES

भारी बारिश के दौरान ढहा मकान, 5 लोगों की गई जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत...

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के...

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

भारी बारिश के दौरान ढहा मकान, 5 लोगों की गई जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत...

रोहित शर्मा के बल्ले ने दिया आलोचकों को करारा जवाब, लेकिन इंग्लैंड ने जीती वनडे सीरीज

लंदन। रोहित शर्मा ने 138 रन की आक्रामक पारी खेल कर आलोचकों को करारा जवाब दिया लेकिन उनकी शानदार बल्लेबाजी के बावजूद लॉर्ड्स में...

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के...

लखनऊ के जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमारत की...

शमीम इरफ़ानी के स्वास्थ्य का हाल जानने नेपाल के मरकज़ुत-तौहीद प्रतिनिधिमंडल का आगमन

कोल्हुई बाजार/महराजगंज। प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान एवं दाई (धर्मप्रचारक) शमीम इरफ़ानी मदनी (इस्लामिक दावत सेंटर, अफीफ़, सऊदी अरब) के स्वास्थ्य का हाल जानने और उनसे...

वर्षायोग की भव्य स्थापना, उमड़ा श्रद्धा का हुजूम

लखनऊ। आनंदमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) के वषार्योग (चातुर्मास) स्थापना महोत्सव का आयोजन...