back to top

कैदियों को जेल ले जाने से पहले करायी जाये कोविड-19 की जांच : अवस्थी

  • 63 जिलों में बनी अस्थायी जेल
  • बाढ़ ग्रस्त इलाकों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये थे कि एक अस्थायी जेल अपने जिले में बनाये, जिनमें से 63 जिलों में अस्थायी जेल बन गयी है और बाकी शेष जिलों में अस्थायी जेल बनाने निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ-साथ कैदी को जेल में ले जाने से पहले कोविड-19 की जांच अवश्य करायें।

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में प्रभावित लोगों के लिए राहत व बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि बाढ़ प्रभावितों को हर सम्भव राहत उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कहा है कि बाढ़ राहत कार्यों के सम्बन्ध में नियमित मीडिया ब्रीफिंग की जाए।

बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी जिला स्तर पर मीडिया को उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कहा है कि रोजगार उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में जिला स्तर पर जिला सेवायोजन कार्यालय को सक्रिय किया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कल उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की 6,357 बसों के माध्यम से 10,06,307 लोगों के यात्रा करने पर संतोष व्यक्त किया है।

गृह विभाग की धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज

अवस्थी ने बताया कि गृह विभाग की धारा 188 के तहत
1,72,625 एफआईआर दर्ज करते हुये 3,48,440 लोगों को नामजद किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क पहनने तथा दो गज की दूरी बनाये रखे। प्रदेश में अब तक 1,16,16,195 वाहनों की सघन चेकिंग में 66,538 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 58,50,69,399 रूपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।

कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1,042 लोगों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत 781 एफआईआर दर्ज किये गये है। फेक न्यूज के 2118 मामलों पर कार्रवाई फेक न्यूज के अन्तर्गत 2118 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गयी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 9880 हॉट स्पॉट के 1087 थानान्तर्गत 14,09,021 मकानों के 84,77,265 लोगों को चिन्हित किया गया है।

इन हाटॅस्पॉट क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 36,798 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाईन किये गये लोगों की संख्या 18551 है। प्रदेश में हॉटस्पॉट वाले बस्तियों की
अनुमानित जनसंख्या 94,08,869 के सापेक्ष 12,161 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है।

डोर स्टेप डिलिवरी के लिए लगाये गये वाहन

डोर स्टेप डिलिवरी के लिए लगाये गये 14,866 वाहन
डोर स्टेप डिलिवरी फल, सब्जी आदि कुल 14,866 वाहन लगाये गये हैं। डोर स्टेप डिलिवरी वाले प्रोविजन स्टोर की संख्या 12,902 है। प्रोविजन स्टोर के माध्यम से डिलिवरी करने वालों की संख्या 12,616 है। हॉट स्पॉट क्षेत्रों में कुल 24 प्रचलित सामुदायिक किचन हैं।

बस्तियों में राशन कार्डो पर खाद्यान्न वितरण किया गया

इन बस्तियों में 13,43,944 राशन कार्डो पर खाद्यान्न वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकारी संस्थाओं, सामुदायिक किचन के माध्यम से 2,629 नागरिकों को लाभान्वित तथा धार्मिक, स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से 579 नागरिकों को लाभान्वित किया गया है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...