back to top

कोविड-19, संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए बनायीं जाये समग्र रणनीति : योगी

वरिष्ठ अधिकारी हर दिन करें अपने प्रभार वाले जिलों की मॉनिटरिंग

अनिवार्य रूप से किया जाये छिड़काव व फोगिंग

लखनऊ, वाराणसी सहित पांच जिलों में उठाये जायें प्रभावी कदम

कन्टेनमेंट जोन में एनसीसी कैडेट्स की सेवाएं लेने पर हो विचार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 और संचारी रोग के नियंत्रण के संबंध में अंतर्विभागीय समन्वय के माध्यम से समग्र रणनीति तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर जिले में नोडल अधिकारी हर दिन इसकी समीक्षा करें।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन द्वारा जनपदवार नामित किए गए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अपने प्रभार वाले जिले में स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन के विशेष अभियान की माॅनिटरिंग मुख्यालय से करें।

अभियान के दौरान कोविड-19 और संचारी रोगों की रोक-थाम, मेडिकल स्क्रीनिंग की कार्यवाही, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन से जुड़े काम पूरी रफ़्तार से चलाये जायें। उन्होंने विशेष स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन अभियान के दौरान छिड़काव व फाॅगिंग अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश भी दिये हैं।

योगी ने प्रदेश में 48 हजार टेस्ट प्रतिदिन की टेस्टिंग क्षमता अर्जित किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे बढ़ाकर 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसके तहत आरटीपीसीआर विधि से 30-35 हजार टेस्ट, ट्रूनैट मशीन से 2-2.5 हजार टेस्ट और रैपिड एन्टीजन टेस्ट के माध्यम से 20-25 हजार टेस्ट प्रतिदिन किये जायें।

टेली कन्सल्टेंसी द्वारा चिकित्सीय परामर्श को प्रोत्साहित किया जाये। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करने में इलेक्ट्राॅनिक व प्रिंट मीडिया के साथ-साथ जगह-जगह पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किए जाने पर भी ज़ोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झांसी, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर नगर और प्रयागराज जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की ज़रुरत है। इसके मद्देनज़र इन जिलों में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जायें।

योगी ने कहा कि पुलिस बल को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी सावधानियां बरती जायें। प्रवर्तन ड्यूटी करने वाले पुलिस कार्मिकों को मास्क, ग्लव्स तथा सेनिटाइजर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाये। कन्टेनमेंट जोन में पुलिस बल को सहयोग देने के के लिए होमगार्ड और पीआरडी के जवानों के साथ-साथ एनसीसी कैडेटों की सेवाएं भी प्राप्त करने पर विचार किया जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 एक संक्रामक रोग है, जिसे नियंत्रित रखने में साफ-सफाई बहुत ज़्यादा जरूरी है। इसको देखते हुए एल-1 कोविड अस्पताल वहीं बनाए जाएं, जहां स्वच्छता सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने एल-1 कोविड हॉस्पिटलों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि एल-1 श्रेणी के कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...