back to top

कोविड-19 : संक्रमितों की संख्या 70 हज़ार के पार, 2,293 मौतें

नई दिल्ली। देश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,293 तक पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 70,756 हो गई है। सोमवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे के भीतर 3,604 नए मामले सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के 46,008 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि 22,454 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 31.73 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार सुबह से कुल 87 मौतों में से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 36 लोगों की मौत हुई।

इसके बाद गुजरात में 20, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में छह-छह लोगों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में पांच और हरियाणा तथा जम्मू-कश्मीर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। देश में अब तक इस वायरस से कुल 2,293 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 863 लोगों की मौत हुई, इसके बाद गुजरात में 513, मध्य प्रदेश में 221, पश्चिम बंगाल में 190, राजस्थान में 113, उत्तर प्रदेश में 80, दिल्ली में 73, तमिलनाडु में 53 और आंध्र प्रदेश में 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक और पंजाब में 31-31 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना में 30 लोगों की मौत हो गई और हरियाणा में 11, जम्मू-कश्मीर में 10, बिहार में छह और केरल में चार लोगों की मौत हो गई। झारखंड और ओडिशा में कोविड-19 से तीन-तीन लोगों की मौत हुई जबकि हिमाचल प्रदेश, असम और चंडीगढ़ में दो-दो लोगों की मौत हुई। मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक मरीज की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मृतकों में से 70 फीसदी पहले से ही अन्य बीमारियों के शिकार थे। देश में कुल संक्रमित 70,756 मामलों में कई विदेशी नागरिक भी हैं। मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह में जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के सबसे ज्यादा 23,401 मामले महाराष्ट्र से हैं। इसके अलावा गुजरात में 8,541, तमिलनाडु में 8,002, दिल्ली में 7,233, राजस्थान में 3,988, मध्य प्रदेश में 3,785 और उत्तर प्रदेश में 3,573 मामले हैं। पश्चिम बंगाल में 2,063, आंध्र प्रदेश में 2,018 और पंजाब में 1,877 मामले हैं।

तेलंगाना में संक्रमण के 1,275 मामले, जम्मू-कश्मीर में 879, कर्नाटक में 862, बिहार में 747 और हरियाणा में 730 मामले हैं। केरल में संक्रमण के 519 मामले सामने आए हैं। ओडिशा में 414, चंडीगढ़ में 174 और झारखंड में 160 मामले हैं। वहीं त्रिपुरा में 152, उत्तराखंड में 68, असम में 65, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 55-55 तथा लद्दाख में 42 मामले सामने आए हैं। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 मामले सामने आए हैं।

वहीं मेघालय में 13, पुडुचेरी में 12 और गोवा में सात मामले हैं। मणिपुर में दो मामले, मिजोरम, अरुणाचल और दादर-नगर हवेली में क्रमश: संक्रमण के एक-एक मामले हैं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़ें मिलान और पुष्टि का विषय है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...