back to top

कोविड-19: बहुत से लोगों में प्रतिरोधक क्षमता लेकिन बचाव उपायों से न करें खिलवाड़: विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। विशेषज्ञों का मानना है कि टीकाकरण और संक्रमित होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों में कोरोना वायरस के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने के साथ ही कोविड की दूसरी लहर को रोकने के लिए लागू पाबंदियों में सुरक्षात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नयी दिल्ली में कोविड-19 आईसीयू का प्रबंधन देखने वाले डॉ युद्धवीर सिंह ने कहा कि जब संक्रमण के मामले कम हों तब आर्थिक गतिविधियों को बहाल करने के लिए कुछ प्रतिबंधों में ढील देना आवश्यक है।

 

उन्होंने कहा, लेकिन लोगों को बचाव के उपाय अपनाना बंद नहीं करना चाहिए। कोविड से बचाव के अनुरूप व्यवहार करते समय और प्रतिबंधों को लागू करने के दौरान सुरक्षात्मक रवैया अपनाना जरूरी है। डॉ सिंह ने कहा कि संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में मामले सामने आए थे इसलिए ऐसा संभव है कि दिल्ली में सामुदायिक स्तर पर रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो गई हो।

 

 

सर गंगा राम अस्पताल में कार्यरत डॉ पूजा खोसला ने कहा कि कोरोना वायरस जनित महामारी की दूसरी लहर से हमने यह सीखा है कि संक्रमण के मामले तेजी से कैसे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा, दुनिया के कई हिस्सों से चेतावनी के संकेत मिल रहे हैं। भारत में भी संक्रमण के मामलों में कम वृद्धि देखने को मिली है। संक्रमण कभी भी तीव्र गति से बढ़ सकता है। मुझे लगता है कि किसी को कोई धारणा नहीं पालनी चाहिए और दूसरी लहर जैसा संकट न आए इसके लिए सभी प्रयास करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा, सब कुछ खोल देना ठीक नहीं है[8230]। सभी कह रहे हैं कि तीसरी लहर आने में कुछ दिन ही बचे हैं। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर प्रज्ञा शर्मा ने कहा कि तीसरी लहर तो आएगी ही लेकिन इसमें कितने लोग संक्रमित होंगे यह बचाव के कदमों और टीकाकरण की गति पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा, टीका ले चुके लोगों के बड़ी मात्रा में संक्रमित होने के बावजूद, संक्रमण की गंभीरता कम होगी और अस्पतालों पर दबाव नहीं रहेगा। वहीं, सफरदजंग अस्पताल के डॉ जुगल किशोर का कहना है कि पहले संक्रमित होने से और टीकाकरण के कारण लगभग 80 प्रतिशत लोगों में वायरस के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो गई है।

 

उन्होंने कहा, दूसरी लहर के दौरान सामने आए 60 प्रतिशत मामलों के लिए कोरोना वायरस का डेल्टा प्रकार जिम्मेदार था। हमने डेल्टा और डेल्टा प्लस के बीच कोई बड़ा अंतर नहीं पाया है। इसलिए कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि की आशंका नहीं है जब तक कि कोई अधिक संक्रामक प्रकार सामने नहीं आता। अब भी ऐसे लोगों का प्रतिशत अधिक है जो संक्रमण का शिकार नहीं हुए हैं या विभिन्न कारणों से टीका लगने के बाद भी उनमें पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडी नहीं बनी है।

 

 

दिल्ली की लगभग 30 प्रतिशत जनसंख्या ऐसी है और यह संक्रमित हो सकती है। उन्होंने कहा, दो चीजें हो सकती हैं- पहला, वायरस लोगों को धीरे-धीरे संक्रमित करता जाएगा जब तक की सामुदायिक स्तर पर प्रतिरोधक क्षमता विकसित न हो जाए। और दूसरा यह कि एक नया अधिक संक्रामक प्रकार सामने आए जिससे बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हों जब तक कि सभी में प्रतिरोधक क्षमता विकसित न हो जाए। लेकिन ऐसा लगता है कि तीसरी लहर दूसरी लहर की तरह गंभीर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एक और आशंका है कि पहले से संक्रमित होने और टीकाकरण के कारण जनित प्रतिरोधक क्षमता से अधिक ताकतवर वायरस का नया प्रकार सामने आए।

 

 

डॉ किशोर ने कहा कि ऐसा होता है तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने भी दिल्ली सरकार से सतर्क रहने को कहा है क्योंकि अगले तीन महीने महत्वपूर्ण हैं और प्रतिबंध हटाने से कोविड-19 के मामले बढ़ सकते हैं। हालांकि, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के डॉ समीरन पांडा ने नौ जुलाई को हुई बैठक के दौरान दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को बताया था कि तीसरी लहर दूसरी लहर जितनी गंभीर नहीं होगी।

 

 

 

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...