back to top

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 52 और लोगों की मौत, 3,930 नए मरीज सामने आए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 52 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 3,930 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 52 और लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,029 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 5,226 लोग कोविड-19 से पूरी तरह ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज लगातार 17वां दिन है जब नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही।

प्रसाद ने बताया कि गत 17 सितंबर को प्रदेश में कोविड-19 के 68 हजार से ज्यादा मरीज उपचाराधीन थे। तब से अब तक इस संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि इस समय 46,385 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस तरह पिछले 17 दिनों में करीब 22,000 उपचाराधीन मरीज कम हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 3,62,052 व्यक्ति संक्रमण के बाद पूरी तरह ठीक होकर छुट्टी पा चुके हैं।

इस तरह प्रदेश में कोविड-19 मरीजों के ठीक की दर बढ़कर 87.35 प्रतिशत हो गई है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में जबसे नए मामलों की संख्या में गिरावट शुरू हुई है, तबसे रोजाना मृतकों की संख्या में भी कमी आ रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 1,59,128 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक 1,07,39,169 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...