back to top

कोविड 19 संक्रमण का आंकड़ा 52 हजार के पार, मरने वालों की संख्या हुई 1,783

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 89 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,783 हो गई है। इस दौरान 3,561 संक्रमण के नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 52,952 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 15,266 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। कोविड-19 से संक्रमित 35,902 मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, इस प्रकार, करीब 28.83 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। कुल मामलों में 111 विदेश नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि बुधवार सुबह से कुल 89 मरीजों की जान गई है । इनमें से, महाराष्ट्र में 34, गुजरात में 28, मध्य प्रदेश में नौ उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चार-चार, राजस्थान में तीन, पंजाब और तमिलनाडु में दो-दो और दिल्ली, हरियाणा तथा ओडिशा में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

देश में कोविड-19 से हुई 1,783 मौतों में से सबसे ज्यादा 651 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 396, मध्य प्रदेश में 185, पश्चिम बंगाल में 144, राजस्थान में 92, दिल्ली में 65, उत्तर प्रदेश में 60 और आंध्र प्रदेश में 36 मरीजों ने दम तोड़ा है। तमिलनाडु में मृतक संख्या 35 तक पहुंच गई है, जबकि तेलंगाना और कर्नाटक में 29-29 लोगों की संक्रमण ने जान ली है। पंजाब में कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या 27 है, जम्मू कश्मीर में आठ और हरियाणा में सात मरीजों की जान इस संक्रमण ने ली है। केरल और बिहार में चार-चार रोगियों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में तीन लोगों की मौत हुई। ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो संक्रमितों की मौत हुई है। मेघालय, चंडीगढ़, उत्तराखंड और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है। मंत्रालय बृहस्पतिवार सुबह के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 16,758 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं।

इसके बाद गुजरात में 6,625, दिल्ली में 5,532, तमिलनाडु में 4,829, राजस्थान में 3,317, मध्य प्रदेश में 3,138 और उत्तर प्रदेश में 2,998 लोग संक्रमित हुए हैं। आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,777 हो गए हैं और पंजाब में 1,516 लोग संक्रमित हैं। पश्चिम बंगाल में 1,456 लोग संक्रमित पाए गए हैं। तेलंगाना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,107, जम्मू-कश्मीर में 775, कर्नाटक में 693, हरियाणा में 594 और बिहार में 542 हो गई है।

उत्तराखंड में 61 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 59, असम और हिमाचल प्रदेश में 45-45, त्रिपुरा में 43 और लद्दाख में 41 मामले सामने आए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 33 मामले हैं। मेघालय में 12 और पुडुचेरी में नौ मामले हैं जबकि गोवा में कोविड-19 के सात मामले सामने आए हैं। मणिपुर में दो मामले सामने आए हैं और मिजोरम, दादर एवं नगर हवेली तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को...

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...