back to top

उत्तर प्रदेश में 58 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 58 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बयान के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 58 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा 20 नए मरीज कुशीनगर में मिले हैं। इसके अलावा प्रयागराज में पांच नए मरीजों का पता लगा है। इसमें बताया गया कि राज्य में अब तक 22773 लोगों की कोविड-19 संक्रमण के कारण मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 49 मरीज पूरी तरह ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक कुल 17,08,772 मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 16,85,406 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। बयान के मुताबिक राज्य में इस वक्त 593 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2 लाख 54 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक छह करोड़ 74 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...