back to top

देश में कोविड-19 से मौतों का आंकड़ा 7200 पहुंचा, नए मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 से 271 और लोगों की मौतों के साथ इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या 7200 तक पहुंच गई है। वहीं, सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 9,983 नए मामले सामने आने के साथ भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 2,56,611 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार लगातार पांचवां दिन रहा है, जब देश में कोविड-19 के नौ हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,24,981 है, जबकि 1,24,429 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इस प्रकार, अब तक लगभग 48.49 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक आठ जून सुबह नौ बजे तक 47,74,434 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से भी 1,08,048 नमूनों की जांच गत 24 घंटे में हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली और तेलंगाना के आंकड़ों को संशोधित किया है। मंत्रालय ने बताया कि 271 मौतों में से, 91 मौतें महाराष्ट्र में, 51 मौतें दिल्ली में, 30 मौतें गुजरात में, 18-18 मौतें तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में, 14 मौतें तेलंगाना में, 13-13 मौतें पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में, नौ राजस्थान में, चार हरियाणा में, दो-दो मौतें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हुई हैं, जबकि ओडिशा और पंजाब में एक-एक मौत हुई है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला पांचवां देश है। देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अभी तक हुई कुल 7,200 मौतों में से, 3,060 मौतों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है, जिसके बाद गुजरात में 1,249 मौतें हुईं, जबकि दिल्ली में 812 मौतें हुई हैं।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश में 412, पश्चिम बंगाल में 396, उत्तर प्रदेश में 275, तमिलनाडु में 269, राजस्थान में 240 और तेलंगाना में 137 मौतें हुई हैं। मरने वालों की संख्या आंध्र प्रदेश में 75, कर्नाटक में 61 और पंजाब में 51 तक पहुंच गई। जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 41 लोगों की मौत हुई है, जबकि बिहार में 30 मौतें हुई हैं, हरियाणा में 28, केरल में 15, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ और झारखंड में सात लोगों की मौत हुई हैं। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पांच-पांच मौतें हुई हैं, जबकि असम और छत्तीसगढ़ में चार-चार मौतें हुई हैं। मेघालय और लद्दाख में एक-एक मौत हुई है।

मंत्रालय की बेवसाइट के अनुसार, मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह में जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 85,975 मामले हैं, उसके बाद तमिलनाडु में 31,667 मामले, दिल्ली में 28,936, गुजरात में 20,070, राजस्थान में 10,599, उत्तर प्रदेश में 10,536 और मध्य प्रदेश में 9,401 मामले हैं।

कोविड-19 मामलों की संख्या पश्चिम बंगाल में 8,187, कर्नाटक में 5,452, बिहार में 5,088 और आंध्र प्रदेश में 4,708 हो गई है। हरियाणा में संक्रमण के 4,448 मामले, जम्मू-कश्मीर में 4,087 मामले, तेलंगाना में 3,650 मामले और ओडिशा में 2,856 मामले हो गए हैं। पंजाब में कोरोना वायरस के 2,608 मामले सामने आए हैं जबकि असम में 2,565 मामले हैं। केरल में वायरस से 1,914 और उत्तराखंड में 1,355 लोग संक्रमित हुए हैं। झारखंड में कोविड-19 के 1,099 मामले सामने आए हैं, जबकि छत्तीसगढ़ से 1,073 मामले सामने आए हैं।

त्रिपुरा में संक्रमण के 800 मामले, हिमाचल प्रदेश में 413, चंडीगढ़ में 314 और गोवा में 300 मामले हैं। मणिपुर में 172 और नगालैंड में 118 मामले हैं। लद्दाख में कोविड-19 के 103, पुडुचेरी में 99, अरुणाचल प्रदेश में 51, मेघालय में 36, मिजोरम में 34 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में संक्रमण के अब तक 33 मामले सामने आए हैं। दादरा और नागर हवेली में 20 मामले हैं जबकि सिक्किम में अब तक सात मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा, कुल 7,837 मामलों को राज्यों को वापस भेजा गया है। हमारे आंकड़े भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से मिलान किए जा रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि राज्यवार आंकड़ों को और अधिक सत्यापित करने और मिलान करने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...