back to top

कोविड-19 : केंद्र ने उच्च स्तरीय टीमों को उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब भेजा

नई दिल्ली। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और प्रबंधन में मदद देने के लिए उच्च स्तरीय केंद्रीय दलों को उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश भेजा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इन राज्यों में या तो इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़ रही है या संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

इससे पहले केंद्रीय दलों को हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मणिपुर और छत्तीसगढ़ भेजा गया था। मंत्रालय ने बताया कि तीन सदस्यों वाले दल उन जिलों का दौरा करेंगे जहां कोविड-19 के मामले ज्यादा है और वे वहां इसके रोकथाम, निगरानी, जांच और इलाज के संबंध में प्रभावी प्रबंधन में राज्यों की मदद करेंगे।

देश में अब 4,40,962 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 4.85 फीसदी है और स्वस्थ होने की दर में भी सुधार हुआ और यह अब 93.69 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में देश में 43,493 लोग स्वस्थ हुए और कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 85,21,617 हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 20,000 से कम है। मौजूदा तारीख में सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 20,000 से 50,000 के बीच लोगों का उपचार चल रहा है जबकि महाराष्ट्र और केरल में यह 50,000 से ज्यादा है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...