back to top

देश में कोविड-19 के मामले 1,12,359 तक पहुंचे, मृतकों की संख्या 3,435 हुई

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 1,12,359 तक पहुंच गए, जबकि संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 3,435 हो गई। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 132 लोगों की मौत हुई है और 5,609 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 63,624 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 45,299 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इस प्रकार, अब तक लगभग 40.32 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल पुष्टि किए गए मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बुधवार सुबह से अब तक हुई 132 मौतों में से 65 महाराष्ट्र में, 30 गुजरात में, नौ मध्य प्रदेश में, आठ दिल्ली में, चार-चार राजस्थान और उत्तर प्रदेश में, तीन-तीन पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हुई हैं। देश में कुल 3,435 मृतकों में से, सर्वाधिक 1,390 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं।

इसके बाद गुजरात में 749 मौतें, मध्य प्रदेश में 267, पश्चिम बंगाल में 253, दिल्ली में 176, राजस्थान में 147, उत्तर प्रदेश में 127, तमिलनाडु में 87 और आंध्र प्रदेश में 53 मौते हुई हैं। संक्रमण के कारण कर्नाटक में 41 मौतें हुई हैं, जबकि तेलंगाना में 40 और पंजाब में 38 मौतें हुई हैं। जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 18 और हरियाणा में 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि बिहार में 10 और ओडिशा में छह लोगों की मौत हुई है। केरल और असम में अब तक चार-चार मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, झारखंड, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के कारण तीन-तीन मौतें हुई हैं, जबकि मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, 70 प्रतिशत से अधिक मृतक कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। आज सुबह अद्यतन किए गए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सबसे अधिक पुष्ट मामले महाराष्ट्र से हैं, जहां संक्रमण के 39,297 मामले हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 13,191, गुजरात में 12,537, दिल्ली में 11,088, राजस्थान में 6,015, मध्य प्रदेश में 5,735 और उत्तर प्रदेश में 5,175 मामले हैं।

कोविड-19 मामलों की संख्या पश्चिम बंगाल में 3,103, आंध्र प्रदेश में 2,602 और पंजाब में 2,005 हो गई है। संक्रमण के मामले तेलंगाना में 1,661, बिहार में 1,674, कर्नाटक में 1,462, जम्मू-कश्मीर में 1,390 और ओडिशा में 1,052 तक पहुंच गए हैं। हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 993 मामले सामने आए हैं, जबकि केरल में 666 मामले हैं। 231 लोग झारखंड में और 202 लोग चंडीगढ़ में वायरस से संक्रमित हुए हैं। त्रिपुरा में संक्रमण के 173 मामले सामने आए हैं, जबकि असम में 170, उत्तराखंड में 122, छत्तीसगढ़ में 115 और हिमाचल प्रदेश में 110 मामले हैं। गोवा में अब तक 50 मामलों की पुष्टि की गई है।

लद्दाख में कोविड-19 के 44 मामले, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में संक्रमण के 33 मामले सामने आए हैं। मणिपुर में कोरोना वायरस के 25 मामले, पुडुचेरी में 18 और मेघालय में 14. मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और दादर और नगर हवेली में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...