back to top

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 22,252 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर सात लाख के पार पहुंच गए। महज पांच दिन में ही संक्रमण के मामले छह लाख से सात लाख हो गए हैं। वहीं इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या भी 20,000 के पार पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। देश में संक्रमण के मामले एक लाख होने में 110 दिन लगे थे और केवल 49 दिन में ही ये सात लाख के पार पहुंच गए।

मंत्रालय ने बताया कि लगातार पांचवे दिन देश में 20,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7,19,665 पर पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 467 और लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 20,160 हो गया है। देश में अभी तक 4,39,947 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,59,557 लोगों का इलाज जारी है।

अधिकारी ने कहा, मरीजों के ठीक होने की दर अभी 61.13 प्रतिशत है। कोविड-19 के कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आईसीएमआर के मुताबिक छह जुलाई तक देश में 1,02,11,092 नमूनों की जांच की गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 467 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 204 लोग महाराष्ट्र के हैं।

इसके बाद तमिलनाडु के 61, दिल्ली के 48, कर्नाटक के 29, उत्तर प्रदेश के 24, पश्चिम बंगाल के 22, गुजरात के 17, तेलंगाना तथा हरियाणा के 11-11, मध्य प्रदेश के नौ, आंध्र प्रदेश के सात, जम्मू-कश्मीर के छह, राजस्थान तथा पंजाब के पांच-पांच, केरल तथा ओडिशा के दो-दो और अरुणाचल प्रदेश तथा झारखंड का एक-एक व्यक्ति है।

कोविड-19 से अभी तक 20,160 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 9,026 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,115, गुजरात में 1,960, तमिलनाडु में 1,571, उत्तर प्रदेश में 809,, पश्चिम बंगाल में 779, मध्य प्रदेश में 617, राजस्थान में 461, कर्नाटक में 401 और तेलंगाना में 306 लोगों की मौत हुई। हरियाणा में कोविड-19 के 276, आंध्र प्रदेश में 239, पंजाब में 169, जम्मू कश्मीर में 138, बिहार में 97, उत्तराखंड में 42, ओडिशा में 38 और केरल में 27 लोगों ने जान गंवाई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से झारखंड में 20, छत्तीसगढ़ तथा असम में 14-14, पुडुचेरी में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, गोवा में सात, चंडीगढ़ में छह, अरुणाचल प्रदेश में दो और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। उसने बताया कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही कोई बीमारी थी। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 2,11,987 मामले सामने आए हैं।

इसके बाद तमिलनाडु में 1,14,978, दिल्ली में 1,00,823, गुजरात में 36,772, उत्तर प्रदेश में 28,636, तेलंगाना में 25,733 और कर्नाटक में 25,317 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में 22,987, राजस्थान में 20,688, आंध्र प्रदेश में 20,019, हरियाणा में 17,504 और मध्य प्रदेश में 15,284 लोग संक्रमित पाए गए हैं। असम में संक्रमण के मामले बढ़कर 12,160, बिहार में 12,125, ओडिशा में 9,526, जम्मू-कश्मीर में 8,675, हो गए।

पंजाब में अब तक संक्रमण के 6,491 जबकि केरल में 5,622 मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,305 ,उत्तराखंड में 3,161, झारखंड में 2,847, गोवा में 1,813, त्रिपुरा में 1,680, मणिपुर में 1,390, हिमाचल प्रदेश में 1,077 और लद्दाख में 1,005 मरीज हैं। पुडुचेरी में संक्रमण के 802, नगालैंड में 625, चंडीगढ़ में 489 तथा दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में 297 मामले सामने आए हैं।

अरुणाचल प्रदेश में 270, मिजोरम में 197, अंडमान-निकोबार द्वीप में 141, सिक्किम में 125 जबकि मेघालय में 80 लोग संक्रमित मिले हैं। मंत्रालय ने कहा, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...