back to top

भारत में कोविड-19 के मामले 28 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 69,652 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 28 लाख को पार कर गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 20,96,664 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 73.91 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 28,36,925 हो गई है।

वहीं वायरस से 977 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 53,866 हो गई। मृतक दर गिर कर 1.90 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 6,86,395 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कि कुल मामलों का 24.20 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार पहुंचे थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 19 अगस्त तक 3,26,61,252 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 9,18,470 नमूनों की जांच बुधवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 977 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 346 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद कर्नाटक के 126, तमिलनाडु के 116, आंध्र प्रदेश के 86, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के 53-53, पंजाब के 23, मध्य प्रदेश के 18, गुजरात के 17, झारखंड के 15, उत्तराखंड के 14, राजस्थान के 12, बिहार और जम्मू-कश्मीर के 11-11 लोग शामिल है।

इनके अलावा असम, हरियाणा, ओडिशा और तेलंगाना में 10-10, दिल्ली में नौ, गोवा में आठ, केरल में सात, पुडुचेरी में छह, छत्तीसगढ़ में तीन और सिक्किम, चंडीगढ़ तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की जान गई। मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 53,866 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 21,033 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 6,123, कर्नाटक में 4,327, दिल्ली में 4,235, आंध्र प्रदेश में 2,906, गुजरात में 2,837, उत्तर प्रदेश में 2,638, पश्चिम बंगाल में 2,581 और मध्य प्रदेश में 1,159 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 921, राजस्थान में 910, तेलंगाना में 729, जम्मू-कश्मीर में 572, हरियाणा में 567, बिहार में 487, ओडिशा में 372, झारखंड में 277, असम में 213, केरल में 182 और उत्तराखंड में 178 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।

छत्तीसगढ़ में 161, पुडुचेरी में 129, गोवा में 124, त्रिपुरा में 65, चंडीगढ़ में 31, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 30, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 18, लद्दाख में 18, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी। उसने कहा कि उसके आंकड़े भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...