back to top

कोविड-19 : उप्र में आशा कार्यकर्ताओं ने दिया अहम योगदान

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि 1.6 लाख मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा ने उत्तर प्रदेश लौटने वाले 30.43 लाख प्रवासी श्रमिकों की जानकारी दो चरण में जुटाई और राज्य सरकार को संपर्क का पता लगाने और सामुदायिक निगरानी रखने में सहायता पहुंचाई। मंत्रालय ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने पहले चरण में 11.24 लाख प्रवासी श्रमिकों और दूसरे चरण में 19.19 लाख श्रमिकों का पता लगाया।

मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने न केवल संक्रमण के लक्षण दिखने वाले 7,965 लोगों की पहचान की बल्कि उनके स्वास्थ्य के बारे में भी नियमित जानकारी हासिल करती रहीं। मंत्रालय ने कहा, देश में कोविड-19 के बढ़ते मामले और संक्रमण से बेहद प्रभावित क्षेत्रों से लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के स्वास्थ्य की जानकारी और संक्रमण के प्रसार को रोकना उत्तर प्रदेश के सामने बड़ी चुनौतियों में से एक था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक उत्तर प्रदेश में इस खतरनाक वायरस से 672 लोगों की मौत हो चुकी है और 22,828 लोग संक्रमित हैं। मंत्रालय ने आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए काम को बताते समय एक खास मामले का उदाहरण भी दिया। उन्होंने बताया बहराइच जिले का रहने वाला 20 वर्षीय सुरेश मुंबई में जूस बेचता था और मई की शुरुआत में अन्य प्रवासी श्रमिकों के साथ घर लौट आया।

मंत्रालय ने बताया कि सुरेश जैसी ही घर लौटा, वहां की आशा कार्यकर्ता चंद्र प्रभा उससे मिलीं और उसकी जानकारियां दर्ज की। उन्होंने यह जानकारी जिले के त्वरित प्रतिक्रिया टीम के पास भेजी जिसने सुरेश को घर में ही पृथकवास में रहने के लिए कहा। इसके बाद चंद्र प्रभा ने परिवार के सदस्यों को समझाया और घर में पृथकवास से जुड़े तरीकों की जानकारी दी और वह बाद में भी परिवार के संपर्क में बनी रहीं।

आशा कार्यकर्ता की तेजी और कुशलता का नतीजा यह हुआ की जैसे ही सुरेश में लक्षण दिखने शुरू हुए, उसे चितौरा के सामुदायिक स्वास्थअय केंद्र भेजा गया, जो कि कोविड-19 केंद्र भी है। आशा कार्यकर्ता ने यह भी सुनिश्चित किया कि सुरेश के घरवाले और उसके साथ राज्य लौटे अन्य श्रमिकों की भी जांच हो सके। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं ने वापस लौटे 2,232 लोगों के नमूने लेने में भी मदद की जिनमें से 203 संक्रमित पाए गए।

मंत्रालय ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को इस संक्रमण की रोकथाम के उपाय बताने में अहम भूमिका अदा की। मंत्रालय ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को ड्यूटी के दौरान मास्क, साबुन और सैनिटाइजर दिया जाता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से देश के ज्यादातर ग्रामीण और शहरी इलाकों में करीब 10 लाख आशा कार्यकर्ताएं जुड़ी हैं, जिनमें से 1.67 लाख उत्तर प्रदेश में हैं।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...