back to top

कोविड-19 प्रकृति के ज़रुरत से ज़्यादा दोहन के लिए चेतावनी : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने इस साल पूरे प्रदेश में 30 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम वन विभाग के माध्यम किया जाएगा। इसके साथ ही 01 से 07 जुलाई तक वन महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। किसी एक तारिख को सभी सरकारी विभागों के समन्वित प्रयास से एक ही दिन में फलदार, छायादार, इमारती लकड़ियों से संबंधित 25 करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है। बताते चलें कि पिछले साल अगस्त क्रांति के दिन प्रदेश वासियों ने 22 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपकर रिकॉर्ड बनाया था।

योगी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर पौधरोपण किया। उन्होंने अपने आवासीय परिसर में बेल का पौधा लगाया। इस मौके पर आम, रुद्राक्ष व सहजन के पौधे भी रोपे गये। उन्होंने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण करके ही जीवन की रक्षा की जा सकती है और मानव सहित हर जीव के लिए सुखद और आनन्ददायक भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नोवल कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी ने प्रकृति के ज़रुरत से ज़्यादा दोहन के लिए चेतावनी है। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्व पर्यावरण दिवस सभी को पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।

योगी ने कहा कि प्रदेश में जैविक खेती प्रोत्साहित करने के लिए कार्ययोजना बनायी गयी है। नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से गंगा नदी की अविरलता एवं निर्मलता के सम्बन्ध में किये गये कार्याें के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान के तहत, किसानों को अपने खेतों की मेड़ों पर फलदार वृक्ष लगाने के लिए मुफ्त पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। किसी किसान द्वारा अपने पूरे खेत में केमिकल, फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड का इस्तेमाल किये बगैर वृक्षारोपण करने पर हर साल, महीने वार प्रति एकड़ सब्सिडी शासन स्तर से देने की व्यवस्था है।

योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन सालों के दौरान प्रकृति व पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत रोपित पौधों को जियो-टैग करने के साथ ही, उनके संरक्षण के प्रभावी उपाय किये गये हैं। राज्य सरकार के प्रयास से प्रदेश में फारेस्ट कवर के साथ-साथ लोगों में प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
इस मौके पर वन मंत्री दारा सिंह चौहान, जल शक्ति मंत्री डा महेन्द्र सिंह, जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव ओलख, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...