back to top

कोविड-19 : देशभर के 31.6 लाख लोग हुए क्वारंटाइन, उप्र में सर्वाधिक संख्या

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों के कारण देश भर में 31.6 लाख लोग अभी पृथक-वास में रह रहे हैं। वहीं, अब तक 10 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक संख्या में लोग पृथक-वास में हैं, जिसके बाद महाराष्ट्र का स्थान है। उपलब्ध ताजा आधिकारिक आकलन के मुताबिक उप्र में 11 लाख से अधिक लोग, महाराष्ट्र में 7.27 लाख, गुजरात में 3.25 लाख और ओडिशा में 2.4 लाख लोग पृथक-वास में हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे देश में अभी कुल 31.6 लाख लोग संस्थागत पृथक-वास में और घरों में पृथक रह रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि वायरस का प्रसार रोकने के लिए कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों, बगैर लक्षण वाले एवं हल्के लक्षण वाले तथा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए अधिक जोखिमग्रस्त लोगों को पृथक-वास में रखा गया है।

उत्तर प्रदेश और असम जैसे कुछ राज्यों ने घर में पृथक रहने की अनुमति नहीं दी है। दिल्ली में हल्के लक्षण वाले और बगैर लक्षण वाले मरीजों को घर में पृथक रहने की अनुमति दी गई है तथा टेलीफोन या वीडियो कॉल के जरिए उनकी निरंतर निगरानी की जा रही है। हरियाणा में 49,907, तमिलनाडु में 41,0621 और पंजाब में 25,307 लोग पृथक-वास में हैं।

अनुमान के मुताबिक झारखंड में 24,497, कर्नाटक में 17,858, दिल्ली में 14,596 और असम में 8,799 लोग पृथक-वास में हैं। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश, जहां वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के संदर्भ में सकारात्मक रूझान दिख रहा है, वे दिल्ली, केरल, राजस्थान और मध्य प्रदेश हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिन राज्यों में चिंताजनक रूझान है उनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक शामिल हैं। देश में कोविड-19 के मामले बढ़ कर शुक्रवार को 10 लाख तीन हजार 832 हो गए, जबकि इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 25,602 पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...

जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी स्व मां को गालियां दी गईं, पर मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं : PM मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान न...

आपरेशन सिंदूर के दौरान वायु अभियान के महानिदेशक रहे एयर मार्शल एके भारती हुए रिटायर

नयी दिल्ली। आॅपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना में महानिदेशक (वायु अभियान) के रूप में सेवाएं देने वाले एयर मार्शल एके भारती शुक्रवार को...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

PM मोदी मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का करेंगे उद्घाटन

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मैसूरु स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने...