back to top

कोलकाता पूरे पूर्वी भारत की प्रगति को नेतृत्व दे सकता है : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश का एक ऐसा स्वर्णिम इतिहास रहा है, जिसका नेतृत्व भारत के पूर्वी हिस्से ने किया था और केंद्र सरकार लंबे समय से उपेक्षित रहे इस क्षेत्र के तेज विकास के लिए काम कर रही है जिसमें कोलकाता अग्रणी भूमिका निभा सकता है। उत्कल केसरी हरे कृष्ण महताब द्वारा लिखित पुस्तक ओडिशा इतिहास के हिंदी संस्करण का यहां स्थित आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में विमोचन करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार का प्रयास एक वाइब्रेंट कोलकाता के निर्माण का है और रोडमैप पर काम हो रहा है।

उन्होंने कहा, आज मुंबई की चर्चा होती है…आजादी के पहले कराची और लाहौर की चर्चा होती थी… धीरे-धीरे बेंगलुरु और हैदराबाद की चर्चा होने लगी… चेन्नई की होने लगी … लेकिन हिंदुस्तान की प्रगति और अर्थव्यवस्था में कोलकाता की चर्चा बहुत याद करने के बाद की जाती है। मोदी ने कहा, जबकि वाइब्रेंट कोलकाता … भविष्य को लेकर सोचने वाला कोलकाता, सिर्फ बंगाल ही नहीं, पूरे पूर्वी भारत की प्रगति के लिए बहुत बड़ा नेतृत्व दे सकता है। हमारी कोशिश है कि कोलकाता फिर से एक बार वाइब्रेंट बने।

एक प्रकार फिर से पूर्वी भारत के विकास के लिए कोलकाता एक शक्ति केंद्र बने। इस पूरे रोडमैप को लेकर हम काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव चल रहे हैं और वहां की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। मोदी ने कहा कि ओडिशा के पास पहले से ही प्राकृतिक संसाधन, व्यापक समुद्री सीमा और मानव संसाधन उपलब्ध हैं और आज हमारे पास आधुनिक विज्ञान की ताकत भी है।

उन्होंने कहा, अगर हम अपने इस प्राचीन अनुभव और इन आधुनिक संभावनाओं को एक साथ जोड़ दें तो ओडिशा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकता है। आज इस दिशा में गंभीर प्रयास हो रहे हैं तथा और अधिक प्रयास करने की दिशा में भी सरकार सजग है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वी भारत, वह चाहे ओडिशा हो या बिहार, बंगाल और असम हो, अकेला यह इलाका ही विकसित हो जाए तो हिंदुस्तान कभी पीछे नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि देश में संतुलित विकास हो, इसके लिए छह सालों के दौरान इन क्षेत्रों में संसाधनों पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है। मोदी ने कहा, भारत का स्वर्णिम युग तब था जब भारत का पूर्वी हिस्सा देश का नेतृत्व कर रहा था। ओडिशा, बिहार, कोलकाता… यह सब भारत का नेतृत्व करने वाले केंद्र बिंदु थे। उस समय भारत का स्वर्णिम काल…, मतलब यहां आज भी बहुत संभावनाएं हैं। इसे लेकर आगे बढ़ते हैं तो हम फिर से उस ऊंचाई पर पहुंच सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने पूर्वाेत्तर और पूर्वी क्षेत्र में बुनियादी ढांचा और उद्योगों के विकास के लिए विशेष परियोजनाएं शुरू की हैं। वहां आज राष्ट्रीय राजमार्ग, तटवर्ती जलमार्ग तथा तेल और गैस पाइपलाइन का व्यापक नेटवर्क उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में नई योजनाओं और परियोजनाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मोदी ने कहा कि सरकार देश के तटवर्ती क्षेत्रों में रह रहे मछुआरों के हित में नीली क्रान्ति के लिए प्रतिबद्ध है।

ओडिशा इतिहास पुस्तक का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा का व्यापक और विविधताओं से भरा इतिहास देश के लोगों तक पहुंचे, यह बहुत आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संगाम और उसके बाद ओडिशा के विकास में, इस किताब के रचनाकार उत्कल केसरी हरेकृष्ण महताब के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वह ऐसे बिरले नेताओं में से थे जो देश की आजादी के लिए तो जेल गए, आपातकाल का विरोध कर लोकतंत्र को बचाने के लिए भी जेल गए।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...