back to top

आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों पर कोहली की परेशानी बरकरार, जायसवाल के बल्लेबाजी क्रम पर फोकस

ब्रिजटाउन। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले भारतीय टीम में आपस में खेले गए अभ्यास मैच में आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों पर विराट कोहली का संघर्ष जारी रहा जबकि यशस्वी जायसवाल ने अंतिम एकादश में चुने जाने का दावा पुख्ता किया।

जायसवाल का टेस्ट पदार्पण तो तय है लेकिन अब देखना यह है कि उसका बल्लेबाजी क्रम क्या होता है। वह पारी की शुरूआत करता है या तीसरे नंबर पर उतरता है। इस क्रम पर चेतेश्वर पुजारा उतरते थे लेकिन पिछले तीन साल से खराब प्रदर्शन के कारण वह टीम से बाहर हैं। भारतीय टीम के 16 खिलाड़ियों के साथ स्थानीय क्लब के क्रिकेटरों ने दो दिवसीय अभ्यास मैच खेला। पहला टेस्ट 12 जुलाई से शुरू हो रहा है। आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदें कोहली को परेशान करती आई हैं और जयदेव उनादकट ने इसका पूरा फायदा उठाया। उनादकट की ऐसी ही गेंद पर वह पहली स्लिप में कैच दे बैठे। करीब 50 से 75 गेंद खेलकर अधिकांश बल्लेबाज रिटायर हो गए।

जायसवाल ने 76 गेंद में 54 रन बनाये। ऐसा माना जा रहा था कि जायसवाल कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत करेगा। रोहित ने इस मैच में 67 रन बनाये। नियमित सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल से ऊपर जायसवाल को भेजने के मायने हैं कि टीम प्रबंधन उससे पारी की शुरूआत करा सकता है। गिल असल में मध्यक्रम का बल्लेबाज है जिसने अंडर 19 और भारत ए के लिये तीसरे या चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी की है।

उस समय द्रविड़ ही जूनियर टीमों के कोच हुआ करते थे। गिल ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ए के लिये पांचवें नंबर पर खेलते हुए 204 रन बनाये थे। डोमिनिका की सूखी पिच पर रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्पिनर हो सकते हैं जबकि तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर के साथ नवदीप सैनी , उनादकट या मुकेश कुमार में से किसे चुना जाता है, यह देखना होगा।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

सपा के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। आजमगढ़ की...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...