back to top

कलाई में मोच के कारण केएल राहुल टेस्ट श्रृंखला से बाहर

सिडनी। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल मेलबर्न में अभ्यास के दौरान कलाई में चोट लगने के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राहुल वर्तमान श्रृंखला के पहले दो मैचों में नहीं खेले थे। चार मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार से खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) पर शनिवार को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की बाईं कलाई में मोच आ गई। इसमें कहा गया है, यह विकेटकीपर बल्लेबाज बोर्डर-गावस्कर ट्राफी के बाकी बचे दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा क्योंकि उन्हें फिर से पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए लगभग तीन सप्ताह का समय चाहिए।

पता चला है कि यह बल्लेबाज नेट्स पर तीन थ्रोडाउन विशेषज्ञों में से एक का सामना कर रहा था और इसी दौरान उनकी कलाई में मोच आ गई जिसके बाद उन्होंने आगे अभ्यास नहीं किया। राहुल ने अभी तक 36 टेस्ट मैच खेले हैं। विराट कोहली ने टेस्ट श्रृंखला के शुरू में कहा था कि राहुल को मध्यक्रम के उतारा जा सकता है लेकिन उन्हें पहले दो मैचों में मौका नहीं मिला।

राहुल टीम के साथ सिडनी पहुंचने के बाद मंगलवार को भारत के लिए रवाना हो गए। वह अब रिहैबिलिटेशन के लिए बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जाएंगे। इस चोट के कारण उनका इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू होने वाली चार मैचों की घरेलू श्रृंखला के शुरुआती मैचों में खेलना भी संदिग्ध है। राहुल के बाहर होने का मतलब है कि मयंक अग्रवाल या हनुमा विहारी में से किसी एक की अंतिम एकादश में जगह बनी रहेगी। यह उप कप्तान रोहित शर्मा के बल्लेबाजी क्रम पर निर्भर करेगा।

विहार और अग्रवाल पिछले कुछ समय से अच्छी फार्म में नहीं चल रहे हैं। रोहित अगर पारी का आगाज करते हैं तो फिर अग्रवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है। एक विकल्प अग्रवाल और रोहित को सलामी बल्लेबाज तथा शुभमन गिल को मध्यक्रम में उतारना होगा। अगर रोहित मध्यक्रम में आते हैं तो फिर अग्रवाल और गिल पारी का आगाज करेंगे और ऐसे में विहारी को बाहर बैठना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...