back to top

मेरठ में बच्चे का अपहरण कर दो यूनिट खून निकाला

मेरठ। उत्तर प्रदशे के मेरठ जिले में बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुये 12 साल के बच्चे को का कथित रूप से अपहरण कर उसके शरीर से दो युनिट खून निकाल कर उसे छोड़ दिया। यह घटना शहर से सटे थाना पल्लवपुरम क्षेत्र की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। मेरठ के मोदीपुरम के पल्लवपुरम फेज दो में रहने वाले लाल सिंह ने पुलिस को बेटे वंश के अपहरण की शिकायत दी। लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि कल शाम चार बजे वंश अपने दोस्त के घर जाने की बात कहकर घर से गया था, लेकिन वह न तो अपने दोस्त के घर पहुंचा और न ही वापस आया।

पुलिस वंश की तलाश में जुटी थी कि करीब चार घंटे बाद रात को वह अपने घर पहुंचा, जिसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। वंश ने पुलिस को जो बताया कि पल्लवपुरम में स्थित नालंदा स्कूल के पास बाइक सवार दो युवक आए और उसके मुंह पर रूमाल रख दिया, जिसके बाद वह बेसुध हो गया और जब होश आया तो वह एक गांव के जंगल में था, जहां पहले से दो, तीन और बच्चे चारपाई पर लेटे हुए थे। पिता ने बताया कि वंश ने उन्हें बताया है कि बदमाशों ने उसके शरीर से दो बोतल खून निकाला और उसे धमकी दी कि पुलिस को बताया तो अंजाम बुरा होगा।

उन्होंने बताया कि उसके बाद दो युवक पल्लवपुरम में आरएन इंटरनेशनल स्कूल के पास कब्रिस्तान के सामने उसे छोड़कर भाग गए, जहां से वंश पैदल अपने घर पहुंचा। पल्लवपुरम के निरीक्षक देवेश शर्मा ने बताया कि बच्चे का बयान दर्ज किया गया है और उसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...