back to top

अगले साल ईद पर रिलीज नहीं होगी ‘किक 2’, नाडियाडवाला ने बताई वजह

मुंबई: अफवाहों पर विराम लगाते हुए फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने स्पष्ट किया है कि सलमान खान की 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘किक’ का बहुप्रतीक्षित सीक्वेल ‘किक 2’ अगले साल ईद पर रिलीज नहीं होगा। दरअसल सलमान के एक ट्वीट, जो उनकी इस फिल्म के प्रसिद्ध डॉयलोगों में एक है, ‘इतना मत सोचना मेरे बारे में, दिल में आता हूं.. और ईद पर भी’ से अटकलें लगने लगी थीं कि ‘किक 2’ अगले साल ईद के दौरान सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। जब ‘किक 2’ के बारे में पूछा गया तो नाडियाडवाला ने कहा, हम इसे लिख रहे हैं। यह ईद पर नहीं आ रही है।

 

उन्होंने कहा- ईद पर सीक्वेल के रिलीज होने की खबर इसलिए आई क्योंकि मैं उनके घर पर गया था, उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कितना तैयार हूं। मैंने उनसे कहा कि मैंने एक खाका तैयार कर लिया है और मुझे इसे फिर से लिखने, ड्राफ्ट और संवाद लिखने में चार से छह महीने लगेंगे। मैं ईद तक पटकथा के साथ तैयार हो जाऊंगा। इससे पहले, सलमान की एक अन्य फिल्म इंशाअल्लाह ईद पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन यह फिल्म ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। फिल्मकार संजय लीला भंसाली यह फिल्म बनाने वाले थे। सलमान की अगली फिल्म दबंग 3 है, जो 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

शाहरुख खान के मन्नत में घुसा 8 फुट लंबा सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

मुंबई। मुंबई के बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के आलीशान बंगले ‘मन्नत’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में करीब 8...

‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट

मुंबई। मुंबई में हुई ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की म्यूज़िक लॉन्च के दौरान रॉकिंग स्टार यश ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...