back to top

शाहजहांपुर के किसानों के जीवन में खुशहाली की महक ला रही है खस की खेती

शाहजहांपुर। प्रगतिशील खेती का केंद्र बन रहे शाहजहांपुर के कई किसानों के जीवन में खस की खेती खुशहाली की खुशबू लेकर आई है। रामगंगा और गंगा नदी की कटरी में लहलहा रही सोंधी महक वाली खस की खेती यहां के किसानों को कुछ इस तरह रास आ रही है कि वे अब परंपरागत कृषि छोड़कर इसी सुगंधित जड़ी-बूटी की ही पैदावार करने लगे हैं।

वकालत के पेशे को छोड़कर खस की खेती को अपना चुके जितेंद्र अग्निहोत्री सरकार से इसकी खेती को प्रोत्साहन दिए जाने की वजह से भी इस औषधीय जड़ी के कारोबार में एक खुशहाल भविष्य देखते हैं। शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर इलाके में स्थित गाजीपुर चिकटिया गांव के निवासी एक प्रगतिशील किसान अग्निहोत्री ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कुछ नया करने की धुन में उन्होंने पहले औषधीय पेड़ अकरकरा की खेती की थी लेकिन ज्यादा लाभ नहीं होने के चलते उन्होंने अकरकरा की खेती का विचार छोड़ दिया। बाद में उन्होंने जब खस की खेती शुरू की और बेहतर मुनाफा पाया तो उन्होंने इसी को अपना लिया।

अग्निहोत्री ने बताया कि वह चार साल से 25 एकड़ भूमि में खस की खेती कर रहे हैं। एक एकड़ में लगी फसल से 10 से 15 किलोग्राम तक तेल निकलता है। इस तेल का मूल्य प्रति किलोग्राम 30 हजार रुपये से लेकर 60 हजार रुपये तक होता है। इसके अलावा जड़ के ऊपरी पौधे से कलम बनाई जाती है। उसका भी अपना बाजार है।

उन्होंने बताया कि खस के तेल से महंगे इत्र, सौंदर्य प्रसाधन और दवाएं वगैरह बनाई जाती हैं। इसके अलावा इसकी जड़ें गर्मियों में कूलर की घास के तौर पर और छाया के लिए शेड बनाने में भी इस्तेमाल की जाती हैं। अग्निहोत्री ने बताया कि खस के कारोबार की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने इस जड़ी का तेल निकालने का कारखाना लगा लिया है। कुल 25 एकड़ क्षेत्र में लगी फसल से लगभग 250 किलोग्राम तेल निकाल लेते हैं।

इस तेल को कहां बेचा जाता है इस बारे में पूछे जाने पर अग्निहोत्री ने बताया कि उन्हें इसके लिए कहीं जाना नहीं पड़ता। दिल्ली, राजस्थान और कन्नौज के तमाम व्यापारी उनसे फोन पर पूछते हैं और उनके यहां से ही खरीद कर ले जाते हैं। बंडा इलाके के रहने वाले प्रगतिशील किसान अरविंद जैन भी औषधीय पौधों की खेती लंबे समय से कर रहे हैं और अब खस की फसल के प्रति उनका लगाव खासतौर पर बढ़ गया है।

जैन लगभग पांच एकड़ इलाके में खस की खेती करते हैं। उनका मानना है कि इस जड़ी बूटी के कारोबार में तरक्की की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस खेती की सबसे खास बात यह है कि सैकड़ों की तादाद में घूम रहे छुट्टा पशु भी इसे नहीं खाते हैं और इसमें किसी भी खाद का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। जैन ने कहा कि अच्छी फसल पाने के लिए जरूरत के मुताबिक सिंचाई करनी पड़ती है। बोआई के 18 से 24 माह के बाद खस की जड़ों की खुदाई की जाती है। ठंड के मौसम में खुदाई करने से अच्छी गुणवत्ता का तेल निकलता है।

सरकार भी इस औषधीय सुगंधित जड़ी बूटी की खेती को लेकर ज्यादा से ज्यादा काश्तकारों (किसानों) को प्रोत्साहित कर रही है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार पांडे ने कहा कि खस की खेती के लिए सरकार छह लाख रुपये की लागत पर तीन लाख रुपये की सब्सिडी देने के साथ-साथ फसल के रखरखाव के लिए हर साल 60 हजार रुपये भी देती है।

उन्होंने कहा कि इस खुशबूदार जड़ी की खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए सरकारी स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। पांडे ने बताया कि जिले में हर्बल गार्डन की एक योजना है जिसमें डिग्री कॉलेज तथा बड़े अस्पतालों के पास खस सहित औषधीय खेती की जा सकती है। जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि खस की खेती मुनाफे का सौदा है। इसमें कम देखरेख के साथ-साथ मुनाफा अधिक होता है और बाढ़ आने पर या सूखा पड़ने पर भी इसकी फसल को कोई नुकसान नहीं होता है।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...