back to top

लविवि में मनाया गया खादी महोत्सव, हुई पोस्टर प्रतियोगिता

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग ने मंगलवार को खादी महोत्सव मनाया। इस अवसर पर खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें एमएससी रसायन विज्ञान सेमेस्टर प्रथम के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कुल मिलाकर 80 प्रतिभागी थे जिन्हें प्रत्येक में पांच छात्रों के 16 समूहों में विभाजित किया गया था।

छात्रों ने खादी के विभिन्न पहलुओं पर पोस्टर प्रस्तुत किए, जिसमें आर्थिक और रोजगार सृजन दोनों में इसके महत्व को दशार्या गया। इसमें फैशन उद्योग में खादी के आधुनिक उपयोग का भी प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के निर्णायक खादी और ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक डॉ. नितेश धवन, शिक्षा विभाग की प्रो. अमिता बाजपेयी, रसायन विज्ञान विभाग की प्रो. आभा बिश्नोई, जैव रसायन विज्ञान विभाग की प्रो. सुधीर मेहरोत्रा और गणित और खगोल विज्ञान विभाग की डॉ. अलका मिश्रा ने किया।

इसके बाद समापन समारोह आयोजित किया गया जहां विभाग के प्रमुख प्रो. अनिल मिश्रा ने ऐसे आयोजनों में भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार दिये गये। निर्णायकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिये गये।

इसमें प्रथम पुरस्कार अविनाश मिश्रा, नैंसी पांडे, प्रशांत सिंह, साक्षी सिंह, स्वर्णिमा सिंह, द्वितीय पुरस्कार गार्गी मिश्रा, साक्षी पांडे, वंदना वर्मा, प्रतिभा आनंद, प्रेरणा और तृतीय पुरस्कार अजमत फातिमा, साक्षी राय, साक्षी सिंह, मानसी सिंह, रिया दीक्षित ने जीता।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. नितेश धवन ने वर्तमान समय में खादी के महत्व का उल्लेख करते हुए बताया कि खादी महोत्सव भारत में एक वार्षिक कार्यक्रम है जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखने वाले हाथ से बने और हाथ से बुने हुए कपड़े खादी के उपयोग का जश्न मनाता है और बढ़ावा देता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को प्रतिज्ञा दिलायी। उन्होंने छात्रो से यह भी कहा कि वे चल रहे आनलाइन कार्यक्रमों में भाग लें, जिसका विवरण वे पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमृता श्रीवास्तव ने किया।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अगले छह महीने तक कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनसेवाओं और प्रशासनिक कार्यों को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलाने के लिए एक बड़ा...

जालौन में होर्डिंग पर लगी सीएम योगी की तस्वीर पर गोबर पोतने के आरोप में युवक पर FIR दर्ज

जालौन । उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले एक होर्डिंग पर कथित तौर पर गाय का गोबर लगाने...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...