back to top

केजीएमयू कर्मियों ने की दवाएं न मिलने की शिकायत

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कार्यरत स्टाफ को ही दवाएं मिलना मुश्किल हो रहा है। बीते कई दिनों से यह दिक्कत झेलने के बाद कर्मचारियों ने इसकी लिखित शिकायत कुलपति से की है।

मालूम हो कि केजीएमयू में डॉक्टरों, कर्मचारियों व उनके परिवारीजनों को मुफ्त इलाज की सुविधा है। इलाज से लेकर दवाएं तक मुफ्त दी जाती हैं। कर्मचारी परिषद के मंत्री अमित सिंह का कहना है कि गुजरे तीन-चार माह से दवा मिलने की व्यवस्था फेल है। कर्मचारी लगातार चरमरा चुकी व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों को पत्र लिख रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। आधी-अधूरी दवाएं मिल पा रही हैं।

नतीजन बीमार कर्मचारी व परिवारीजनों का इलाज प्रभावित हो रहा है। जरूरी दवाएं तक कर्मचारी बाजार से खरीदने को मजबूर हैं। संगठन मंत्री राजेश कुमार का कहना है कि बाजार से दवा खरीदने पर बिल का रिम्बरसमेंट का नियम है। आरोप हैं कि अधिकारी दवाओं के बिल में 32 प्रतिशत तक की कटौती कर रहे हैं। परेशान कर्मचारियों ने अपनी शिकायत कुलपति के समक्ष इस उम्मीद के साथ रखी हैं कि जल्द ही उनकी दिक्कतों का समाधान होगा।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...