back to top

केरल की नर्स निमिषा प्रिया की यमन में फांसी टली,हत्या के मामले में दी जानी थी फांसी

निमिषा प्रिया को 2017 में हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 2020 में यमन की अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी।

केरल की रहने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को यमन में फांसी से फिलहाल राहत मिल गई है। उन्हें 16 जुलाई 2025 को यमन में अपने यमनी बिजनेस पार्टनर तालाल अब्दो महदी की हत्या के मामले में फांसी दी जानी थी। लेकिन भारत सरकार और धार्मिक नेताओं के हस्तक्षेप के बाद यमन के स्थानीय अधिकारियों ने उनकी सजा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।

निमिषा प्रिया को वर्ष 2017 में हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 2020 में यमन की अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। 2023 में उनकी अंतिम अपील भी खारिज कर दी गई थी। इसके बाद 16 जुलाई 2025 को उनकी फांसी की तारीख तय कर दी गई थी। फिलहाल वह यमन की राजधानी सना की जेल में बंद हैं।

भारत सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे थे कि मृतक के परिवार से बातचीत हो सके और शरिया कानून के तहत ‘ब्लड मनी’ यानी मुआवजे के आधार पर सजा को टालने का विकल्प अपनाया जा सके। शुरू में मृतक के परिवार से संपर्क करना असंभव माना जा रहा था, लेकिन अब एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि तालाल अब्दो महदी के परिवार से एक करीबी सदस्य—जो होदेइदाह राज्य न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश और यमनी शूरा काउंसिल का सदस्य है—बातचीत में शामिल हो गया है।

इस पूरे प्रयास में केरल के प्रभावशाली सुन्नी मुस्लिम नेता कंथापुरम ए पी अबूबकर मुसलियार की अहम भूमिका रही है। उनके माध्यम से यमन के प्रसिद्ध सूफी विद्वान शेख हबीब उमर बिन हफीज के प्रतिनिधियों और मृतक के परिवार के बीच संवाद शुरू हुआ। मुसलियार ने यमन सरकार से अपील की थी कि जब तक यह बातचीत चल रही है, तब तक निमिषा की फांसी पर रोक लगाई जाए।

भारत सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले को लेकर सुनवाई हुई थी। अटॉर्नी जनरल ने बताया था कि भारत सरकार यमन के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है और प्रिया की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

कलाकारों को मसखरा मत बनाइए कहते हुए कैलाश खेर ने एक इवेंट में गाने से किया इनकार

नयी दिल्ली। गायक कैलाश खेर ने एक कार्यक्रम में यह कहते हुए गाने से इनकार कर दिया कि कलाकारों को मसखरा मत बनाइए। उन्होंने...

ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर,ओरी व नोरा फतेही को राहत, 250 करोड़ के मामले में पुलिस को नहीं मिले सबूत

मुंबई। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस में आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लैविश के खिलाफ अगले...

सिनेमाघरों में लौटी रौनक: 2026 बना कोविड के बाद बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे सफल साल

मुंबई। सिनेमाहॉल का दौर ‘खत्म’ होने की अफवाहों के बीच 2026 को कोविड के बाद वैश्विक बॉक्स आॅफिस के लिए सबसे अच्छा साल माना...

आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2′ 15 मई को रिलीज और 35 करोड़ की बड़ी डील

मुंबई। यह फिल्म रिश्तों के बीच पैदा होने वाली हास्यास्पद स्थितियों को दिखाती है। आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...