back to top

केरल अत्यधिक गरीबी से मुक्त हुआ: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को विधानसभा में घोषणा की कि राज्य से अत्यधिक गरीबी का उन्मूलन हो चुका है। विजयन ने केरल के पिरवी या स्थापना दिवस के अवसर पर बुलाए गए सदन के विशेष सत्र में यह घोषणा की।कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने राज्य सरकार के दावे को पूरी तरह से धोखाधड़ी करार दिया और इसके विरोध में सत्र का बहिष्कार किया।

विशेष विधानसभा सत्र शुरू होते ही राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि नियम 300 के माध्यम से मुख्यमंत्री का बयान पूरी तरह से धोखाधड़ी और सदन के नियमों की अवमानना है। सतीशन ने कहा, इसलिए हम इसमें शामिल नहीं हो सकते और सत्र का पूरी तरह से बहिष्कार कर रहे हैं।

विपक्ष ने इसके बाद ये नारे लगाते हुए सदन से बहिर्गमन किया कि यह दावा धोखाधड़ी है और यह शर्मनाक है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि यूडीएफ जब धोखाधड़ी शब्द कहता है तो वह अपने ही व्यवहार की बात कर रहा होता है।उन्होंने कहा, हम केवल वही कहते हैं जो हम लागू कर सकते हैं। हमने जो कहा था, उसे लागू किया है। विपक्ष के नेता को यही हमारा जवाब है।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...

गुल्लक 5 के पहले दो एपिसोड ओटीटी पर रिलीज

इस शो के अबतक चार पूरे सीजन हो चुके हैंलखनऊ। साल 2019 में शुरू हुआ गुल्लक आज भारत के मोस्ट पॉपुलर और सबसे पसंद...