back to top

केरल: नशे में धुत बेटे ने की 76 वर्षीय मां की हत्या

तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम के नेमोम में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी 76 वर्षीय वयोवृद्ध मां की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान नेमोम के कल्लियूर निवासी विजयकुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके बेटे अजयकुमार (51) को गिरफ्तार किया है, जो सेवानिवृत्त तटरक्षक कर्मी बताया जा रहा है।

प्राथमिकी के अनुसार यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे हुई जब विजयकुमारी ने अपने बेटे को उसकी शराब पीने की आदत के लिए डांटा। इसमें कहा गया है कि गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर चाकू से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उनकी गर्दन, हाथ और दाहिने पैर पर गहरी चोटें आर्इं।

शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि जब अधिकारी घर पहुंचे तो उन्होंने गेट बंद पाया और जब उन्होंने अजयकुमार से गेट खोलने को कहा तो उसने बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। उसने बताया कि इसके बाद अधिकारी परिसर की दीवार फांदकर घर में घुसे, जहां उन्हें विजयकुमारी मृत मिली। इसके तुरंत बाद अजयकुमार को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने दावा किया है कि आरोपी पहले तटरक्षक बल में काम कर चुका है, जिसकी पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उसकी शराब पीने की आदत से तंग आकर और बेटी की पढ़ाई के कारण उसकी पत्नी और बच्चे कहीं और रहते हैं। नेमोम पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बाद में परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

SPS इंटर कॉलेज में आन-बान शान से लहराया तिरंगा

उन्नाव। एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मना या...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...