back to top

कार्तिक आर्यन ने शुरु की ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग, तब्बू के साथ शेयर की तस्वीर

ई दिल्‍ली। बॉलीवुड की हिट फिल्म में शुमार भूल भुलैया के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और तब्बू दिखाई देंगे। कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। अब पांच महीने बाद फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की गई है। भूल भुलैया के पहले पार्ट में अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल जैसे बड़े स्टार्स थे। जबकि दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन के साथ, कियारा आडवाणी और तब्बू हैं। इस फिल्म के निर्देशक अनीस बज़्मी हैं।

भूल भुलैया के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू होने की जानकारी कार्तिक आर्यन ने दी थी। उन्होंने तब्बू के साथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि भूल भुलैया की शूटिंग शुरू कर दी है। साथ ही दोनों अदाकार फिल्म के सेट पर नजर आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी पहले से थी लेकिन इस बीच कार्तिक आर्यन कोरोना से संक्रमित हो गए और फिल्म की शूटिंग रोक दी गई।

 

पहले निर्माताओं का कहना था कि इस फिल्म को 19 नवंबर को रिलीज किया जाएगा लेकिन शूटिंग रुक जाने के कारण अब इसके पोस्टपोन होने की उम्मीद जताई जा रही है। रिलीज की नई डेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिल्म भूल भुलैया पहला पार्ट साल 2007 में आया था। उस फिल्म के निर्माता कॉमेडी फिल्में बनाने वाले प्रियदर्शन थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी।

 

 

 

कार्तिक आर्यन इसके अलावा प्रोड्यूसर एकता कपूर की आने वाली फिल्म में भी नजर आएंगे। उस फिल्म का नाम फ्रेडी रखा गया है। एकता कपूर की इस फिल्म में अभिनेत्री का लीड रोल आलया एफ निभाएंगी। अपने इस रोल की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर आलया ने दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर हुए इस जानकारी को दिया था। उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा कि इस वंडरफुल टीम के साथ काम करते हुए उन्हें खुशी मिल रही है।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...