back to top

कपिल देव ने पोस्ट शेयर कर की कार्तिक आर्यन स्टार चंदू चैंपियन की सराहना!

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संग प्रोड्यूस की गई फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज के बाद हर बीतते दिन के साथ सफलता की नई मिसाल सेट करती हुई नजर आ रही है। बता दे कि यह फिल्म अपनी दमदार कहानी के कारण दुनिया भर में मौजूद दर्शकों का दिल जीत रही है, और इसका सबसे बड़ा सबूत जिसका बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस है। अच्छे वर्ड ऑफ माउथ के साथ, फिल्म को व्यूअर्स से बहुत सारी सराहना मिल रही है। दर्शकों और सेलिब्रिटीज से तारीफों के मिलने के बीच, फिल्म को अब जाने माने क्रिकेटर कपिल देव से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। बता दें कि उन्होंने फिल्म की तारीफ ही नहीं की बल्कि ऐसी शानदार फिल्म देने के लिए मेकर्स को शुक्रिया अदा भी किया है।

कपिल देव ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की सराहना करते हुए एक खूबसूरत नोट के साथ चंदू चैंपियन का पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है –

“चंदू चैंपियन! एक फिल्म जिसे आप बिलकुल भी मिस नहीं कर सकते। मुझे स्पोर्ट्स फिल्में देखना बहुत पसंद है और मैं उन्हें सराहता भी हूं। लेकिन यह सिर्फ स्पोर्ट्स फिल्म नहीं है। यह उससे भी कहीं बढ़कर है। इसे देखते हुए मैं हंसा, रोया, गर्व महसूस किया और फिर रोया। @kabirkhankk को सलाम। तुमने फिर कर दिखाया है। एक और शानदार फिल्म बनाई है। @kartikaaryan ने क्या शानदार एक्टिंग की है, आपकी मेहनत और टैलेंट जगमगा रही है। पूरी कास्ट और क्रू को बधाई और हमें यह फिल्म देखने के लिए देने के लिए धन्यवाद। आप सभी चैंपियन हैं!”

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संग प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन, अब बड़े पर्दे पर 14 जून 2024 को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म अपनी दमदार कहानी और कार्तिक की जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ रही है।

RELATED ARTICLES

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

शाहरुख खान के मन्नत में घुसा 8 फुट लंबा सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

मुंबई। मुंबई के बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के आलीशान बंगले ‘मन्नत’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में करीब 8...

‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट

मुंबई। मुंबई में हुई ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की म्यूज़िक लॉन्च के दौरान रॉकिंग स्टार यश ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...